scriptAlwar Lok Sabha Election Result : भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ ने ली बड़ी बढ़त, जानिए कहां से कितने वोट से चल रहे आगे | Alwar Lok Sabha Election Result 2019 Live | Patrika News

Alwar Lok Sabha Election Result : भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ ने ली बड़ी बढ़त, जानिए कहां से कितने वोट से चल रहे आगे

locationअलवरPublished: May 23, 2019 09:36:57 am

Submitted by:

Hiren Joshi

अलवर लोकसभा सीट पर मतगणना शुरु हो चुकी है।

Alwar Lok Sabha Election Result 2019 Live

Alwar Lok Sabha Election Result : डाक मतपत्रों की गिनती में भाजपा के महंत बालक नाथ आगे

अलवर. अलवर लोकसभा सीट से शुरुआती रुझान में भाजपा के महंत बालक नाथ बड़ी बढ़त बनाए हुए हंै।

शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ योगी 30 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी महंत बालक नाथ शुरु से ही आगे चल रहे हैं। सबसे पहले किशनगढ़बास के मतपत्र खुले, किशनगढ़बास से भाजपा प्रत्याशी महंत बालक नाथ योगी शुरुआत से ही 5 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं राठ क्षेत्र के बहरोड़ से जैसी उम्मीद थी, बालक नाथ वैसा ही प्रदर्शन कर रहे हैं। महंत बालक नाथ योगी यहां से 13 हजार 200 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मुण्डावर से भाजपा प्रत्याशी 4500 वोटों से आगे हैं। वहीं तिजारा से 8700 वोट से आगे चल रहे हैं।
वहीं कांगे्रस प्रत्याशी भंवर जितेन्द्र सिंह रामगढ़ से 1500 वोट से आगे चल रहे हैं। अलवर ग्रामीण सीट से भी जितेन्द्र सिंह आगे हैं, यहां से उनकी 2200 वोटों की बढ़त है।
भाजपा प्रत्याशी महंत बालक नाथ की बढ़त

अलवर शहर- 4100 वोट से आगे
बहरोड़-13200 वोट से आगे
मुण्डावर- 4500 वोट से आगे
तिजारा-8700 वोट से आगे
किशनगढ़बास से 5000 से आगे

कांग्रेस प्रत्याशी भंवर जितेन्द्र सिंह की बढ़त
रामगढ़ से 1500 वोटों से आगे
अलवर ग्रामीण- 2200 वोट से आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो