scriptकांग्रेस के जितेन्द्र सिंह को इस विधानसभा क्षेत्र में केवल दो बूथ मिली बढ़त, 235 मतदान केन्द्रों पर 233 पर पिछड़े | Alwar Lok Sabha Result : Jitendra Singh Won Only On 2 Booths Of Behror | Patrika News

कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह को इस विधानसभा क्षेत्र में केवल दो बूथ मिली बढ़त, 235 मतदान केन्द्रों पर 233 पर पिछड़े

locationअलवरPublished: May 25, 2019 05:01:53 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह को लोकसभा चुनाव में बड़ी हार मिली है, एक विधानसभा क्षेत्र से उन्हें मात्र दो बूथों पर ही बढ़त मिली।

Alwar Lok Sabha Result : Jitendra Singh Won Only On 2 Booths Of Behror

कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह को इस विधानसभा क्षेत्र में केवल दो बूथ मिली बढ़त, 235 मतदान केन्द्रों पर 233 पर पिछड़े

अलवर. बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को केवल बड़ी जीत दिलाने में विशेष भूमिका निभाई। यही कारण है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस केवल दो ही मतदान केन्द्रों पर भाजपा को वोटों के मामले में पीछे धकेल पाई। बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के 235 मतदान केन्द्रों में से 233 पर भाजपा प्रत्याशी महंत बालक नाथ को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले।
लोकसभा चुनाव में बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में निर्णायक बढ़त हासिल की। क्षेत्र के 235 मतदान केन्द्रों में 233 पर भाजपा आगे रही, वहीं केवल मतदान केन्द्र संख्या 200 व 201 पर ही कांग्रेस भाजपा पर बढ़त ले पाई। मतदान केन्द्र संख्या 200 पर कांग्रेस को 340 वोट मिले, वहीं भाजपा ने 226 वोट लिए।
इसी तरह मतदान केन्द्र संख्या 201 पर कांग्रेस को 423 वोट मिले, वहीं भाजपा को 312 वोट मिले। शेष मतदान केन्द्रों पर भाजपा वोट हासिल करने के मामले में कांग्रेस से आगे रही। हालांकि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस ही ऐसे दल रहे, जिन्हें हर मतदान केन्द्र पर वोट मिले। लेकिन वोट हासिल करने में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे रही। यही कारण है कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 26 हजार 299 वोट मिले, वहीं भाजपा को एक लाख 25 हजार 56 वोट मिले।
भाजपा के मत तीन अंकों से कम नहीं हुए

विधानसभा क्षेत्र बहरोड़ के 235 मतदान केन्द्रों पर भाजपा को मिलने वाले वोटों की संख्या तीन अंकों में रही। किसी भी मतदान केन्द्र पर भाजपा को तीन अंकों से कम वोट नहीं मिले। जबकि इस मामले में कांग्रेस भाजपा से बहुत पीछे रही।

5 बूथों पर दहाई पर नहीं पहुंची कांग्रेस

बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केन्द्र ऐसे भी हैं, जहां कांग्रेस के मत दो अंकों में भी नहीं पहुंच
पाए, वहीं कुल 235 मतदान केन्द्रों में से करीब 108 मतदान केन्द्र पर ही कांग्रेस तीन अंकों में मत ले पाई। यानि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में 122 मतदान केन्द्रों पर कांग्रेस के मत दो अंकों में ही रह सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो