scriptकांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह अभी तक नहीं पहुंचे मतगणना स्थल पर | Alwar Lok Sabha Seat Result 2019 | Patrika News
अलवर

कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह अभी तक नहीं पहुंचे मतगणना स्थल पर

कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह अभी तक नहीं पहुंचे मतगणना स्थल पर

अलवरMay 23, 2019 / 10:07 am

Kailash

alwar

कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह अभी तक नहीं पहुंचे मतगणना स्थल पर

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह अभी तक नहीं पहुंचे मतगणना स्थल पर
अलवर. लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी। भाजपा के महंत बालकनाथ सुबह ही अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंच गए। भाजपा के समर्थकों में भारी उत्साह नजर आ रहा है।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह अभी तक मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचे । जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता भी मायूस नजर आए।
अभी अभी मिले ताजा रूझान इस प्रकार से है।
अलवर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा 43 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। अलवर में दूसरे राउंड के बाद 48 हजार 486 मतों से भाजपा के बालकनाथ आगे। अलवर लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व 2 में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है।
भाजपा प्रत्याशी महंत बालक नाथ की बढ़त
अलवर शहर- 4100 वोट से आगे
बहरोड़-13200 वोट से आगे
मुण्डावर- 4500 वोट से आगे
तिजारा-8700 वोट से आगे
किशनगढ़बास से 5000 से आगे

कांग्रेस प्रत्याशी भंवर जितेन्द्र सिंह की बढ़त

रामगढ़ से 1500 वोटों से आगे
अलवर ग्रामीण- 2200 वोट से आगे
मतगणना एक राउण्ड में करीब 70 वोट गिने गए। चार राउण्ड में करीब 3 लाख के आसपास वोटों की गिनती हो जाएगी। इन वोटों में प्रमुख प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों के बीच अधिक अन्तर रहता है तो हार-जीत का रुझान करीब-करीब तय हो सकेगा। यदि इन पहले चार राउण्ड में प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों के बीच अधिक अन्तर नहीं रहता है तो फिर मुकाबला कांटे का ही माना जाएगा। खास बात यह है कि यदि किसी प्रत्याशी को पहले राउण्ड से लगातार बढ़त मिलती है तो फिर परिणाम आगे उस तरह के हो सकते हैं। यदि स्थिति प्रत्येक राउण्ड में बदलती है तो फिर प्रारंभिक रुझान के आधार पर हार-जीत का अनुमान लगाना अधिक सटीक नहीं होगा। लोकसभा क्षेत्र में शामिल सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की अलग-अलग मतगणना होगी। एक बार में कहीं 13 तो कहीं 14 टेबल पर ईवीएम से मतगणना होगी। सब विधानसभा क्षेत्र में कुल 110 टेबल पर काउंटिंग होगी। मतलब एक बार में 110 ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। जिनमें करीब 70 से 75 हजार वोट गिने जाएंगे। जिले की यह गणना करीब 18 राउण्ड में अंतिम परिणाम की तरफ लेकर जाएगी।
दो विसभा क्षेत्र के वोटों पर सबसे अधिक नजर
भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रत्याशी व उनके समर्थकों की सबसे अधिक बहरोड़ व राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनमत पर अधिक है।
दोनों का मानना है कि उनको यहां से रिकॉर्ड बढ़त मिलेगी। अब किसके यहां कितनी सेंध है। यह मतगणना में सामने आएगा। दोनों के समर्थक यहां से अब तक की सबसे बड़ी बढ़त की उम्मीद लगाए बैठे हैं। यहां से दोनों के बीच वोट का अन्तर अधिक रहा तो इसकी भरपाई दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में होना मुश्किल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो