scriptफिर नहीं आने पर यादव ने कहा, एक दिन वो जरूर आएंगे और देंगे विकास को गति | alwar MP Chandnaths health worse | Patrika News

फिर नहीं आने पर यादव ने कहा, एक दिन वो जरूर आएंगे और देंगे विकास को गति

locationनई दिल्लीPublished: May 22, 2017 05:59:00 am

Submitted by:

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण सांसद महंत चांदनाथ कुछ समय से अलवर नहीं आ सके। अब उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण सांसद महंत चांदनाथ कुछ समय से अलवर नहीं आ सके। अब उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार है।

हालांकि अब भी उन्हें बोलने में तकलीफ है, उम्मीद है कि वे जल्द अपने संसदीय क्षेत्र में आएंगे और जिले के विकास को गति देंगे। रविवार को अलवर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए यादव पत्रिका से बातचीत कर रहे थे।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री यादव ने कहा कि सांसद चांदनाथ की कमी को अलवर जिले के भाजपा विधायकों व मंत्रियों ने भलीभांति पूरी की है। केन्द्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल को यादव ने पूरी तरह सफल बताया और कहा कि इस दौरान केन्द्र सरकार ने गरीब कल्याण कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है। पहले देश में सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे लगते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण कार्यक्रमों के सुधार की दिशा में प्रयास किए हैं।
केन्द्र सरकार ने तीन साल कार्यकाल में विभिन्न तरह के नए कार्यक्रमों, योजनाओं व नीतिगत फैसले कर देश को नई दिशा प्रदान की है। सामाजिक सुरक्षा के प्रयास किए हैं तथा नोटबंदी, जीएसटी आदि नीतिगत फैसले कर महंगाई को कम करने, कालाधन वापस लाने, भ्रष्टाचार की नकेल कसने का कार्य किया है। वहीं स्टार्ट अप, मेकइन इंडिया, मुद्रा कोष जैसे कार्यक्रम शुरू कर देश में करीब दो करोड़ युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा मुहैया कराई है।
जपा की सरकार बेहतर कार्य कर रही है। सवा तीन साल के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश में विकास की गति को तेजी प्रदान की है। सरकार की इन्हीं उपलब्धियों के चलते विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पुन: अच्छे बहुमत से सरकार बनेगी। बातचीत के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो