scriptअलवर सांसद महंत बालक नाथ ने किए त्रिपोलिया महादेव मंदिर के दर्शन, इसके बाद कार्यकर्ताओं को किया संबोधित | Alwar MP Mahant Balak Nath In Tripolia Temple Alwar | Patrika News

अलवर सांसद महंत बालक नाथ ने किए त्रिपोलिया महादेव मंदिर के दर्शन, इसके बाद कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

locationअलवरPublished: May 24, 2019 03:35:18 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

अलवर सांसद महंत बालक नाथ ने त्रिपोलिया महादेव मंदिर में दर्शन किए।

Alwar MP Mahant Balak Nath In Tripolia Temple Alwar

अलवर सांसद महंत बालक नाथ ने किए त्रिपोलिया महादेव मंदिर के दर्शन, इसके बाद कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

अलवर. जीत घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ गुरुवार शाम को कला कॉलेज से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों के काफिले के साथ जुलूस के रूप में निकले। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने बालकनाथ का स्वागत करते हुए आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। यहां से वे सीधे केड़लगंज स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया गया। इसके बाद बालकनाथ त्रिपोलिया और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर कालीमोरी स्थित हीरानाथ बगीची में पहुंचे।
पुलिस के पुख्ता इंतजाम

लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए। जेल चौराहा से लेकर मतगणना स्थल के आसपास और अंदर काफी संख्या में पुलिस और अद्र्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया। उन पर मॉनिटरिंग के लिए पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर रहे। साथ ही कला कॉलेज के बाहर से यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो