अलवर

अलवर नगर परिषद में चेयरमैन पद पर कांग्रेस प्रत्याशी बीना गुप्ता के जेवरात 20 दिन में हो गए डबल, जानिए कितनी है सम्पत्ति

Alwar Nagar Parishad Chairman पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बीना गुप्ता के पास 19 दिन में सोना डबल हो गया, इसका खुलासा उनके नामांकन पत्र से हुआ है।

अलवरNov 22, 2019 / 04:42 pm

Lubhavan

अलवर नगर परिषद में चेयरमैन पद पर कांग्रेस प्रत्याशी बीना गुप्ता के जेवरात 20 दिन में हो गए डबल, जानिए भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के पास कितनी है सम्पत्ति

अलवर. अलवर नगर परिषद के चेयरमैन के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से धीरज जैन और कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी बीना गुप्ता के नामांकन में सामने आया है कि उनके पास 19 दिनों में 100 ग्राम सोना बढ़ गया। कांग्रेस प्रत्याशी बीना गुप्ता ने पार्षद के लिए 3 नवंबर को नामांकन किया था, जिसमें उन्होंनेखुद के पास 100 ग्राम सोना होना बताया था। बीना गुप्ता ने गुरुवार के चेयरमैन के लिए नामांकन दाखिल किया तो उसमें उन्होंने खुद के पास 200 ग्राम सोना होना बताया है।
नगर परिषद अलवर के सभापति के पद के दोनों प्रमुख प्रत्याशी शपथ पत्र के अनुसार लखपति ही हैं। दोनों की सम्पति एक करोड़ रुपए से अधिक नहीं है। भाजपा प्रत्याशी धीरज जैन व उनकी पत्नी के पास 15 तोला सोना, दो लाख रुपए नकद व एक साढ़े नौ लाख रुपए की कार है। इसके अलावा अरावली विहार में एक 75 लाख का मकान पति, पत्नी व भाई के नाम है। जिसके एवज में 51 लाख रुपए का ऋण है। पत्नी के नाम कृषि कॉलोनी में 20 लाख रुपए के भूखण्ड हैं। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी बीना गुप्ता के पास करीब 30 लाख रुपए का 100 ग्राम सोना है। बैंक खातों में 5.55 लाख रुपए हैं। एक कार है। अचल सम्पति में करीब 45 लाख रुपए की दुकान व मकान हैं। मुख्य आय स्रोत किराया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.