scriptचुनाव परिणाम से एक दिन पहले का नजारा, कांग्रेस प्रत्याशी फूलबाग में हुए इकट्ठा तो भाजपाई शहर विधायक के घर, लाइव रिपोर्ट में जानिए कैसा है माहौल | Alwar Nagar Parishad Election : BJP VS Congress In Alwar Live Report | Patrika News

चुनाव परिणाम से एक दिन पहले का नजारा, कांग्रेस प्रत्याशी फूलबाग में हुए इकट्ठा तो भाजपाई शहर विधायक के घर, लाइव रिपोर्ट में जानिए कैसा है माहौल

locationअलवरPublished: Nov 18, 2019 05:11:47 pm

Submitted by:

Lubhavan

अलवर नगर परिषद चुनाव परिणाम से पहले भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने अलग-अलग जगह रणनीति बनाई, भाजपा नेता विधायक संजय शर्मा के घर थे तो कांग्रेसी जितेन्द्र सिंह के आवास फूलबाग में इकट्ठा हुए।

Alwar Nagar Parishad Election : BJP VS Congress In Alwar Live Report

चुनाव परिणाम से एक दिन पहले का नजारा, कांग्रेस प्रत्याशी फूलबाग में हुए इकट्ठा तो भाजपाई शहर विधायक के घर, लाइव रिपोर्ट में जानिए कैसा है माहौल

अलवर. अलवर नगर परिषद चुनाव के परिणाम मंगलवार को आएंगे। मतगणना से एक दिन पूर्व सभी प्रत्याशी हार-जीत का गणित बैठाते रहे। पत्रिका टीम ने परिणाम से पहले अलवर भाजपा व कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बात की तो दोनों ही पार्टियां नगर परिषद चुनाव में पूर्ण बहुमत को लेकर आश्वस्त दिखी।
कांग्रेस के नेता फूलबाग में

पहले हम पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के आवास फूलबाग पैलेस पहुंचे तो यहां कांग्रेसी नेताओं और प्रत्याशियों का मेला लगा हुआ था। पार्षद प्रत्याशियों को अंदर बुलाकर गेट पर ताला लगा दिया। राज्य सरकार में श्रम मंत्री टीकाराम जूली से बात की तो उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई है, यहां सभी प्रत्याशियों के अनुभव जाने हैं। इसके साथ ही मतगणना की तैयारियां की गई है। मंत्री जूली ने फूलबाग में बाड़ेबंदी की बात से मना किया। श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि सभी लोग अपना ध्यान रख रहे हैं। इसके बाद पूर्व सभापति अजय अग्रवाल से बात कि तो उन्होंने बताया कि यहां सभी प्रत्याशियों का परिचय हो रहा है। अजय अग्रवाल ने स्वयं सभापति बनने की बात से मना किया। कुछ देर बाद पार्षद प्रत्याशियों के साथ आए लोगों को भी बाहर कर दिया गया।
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दिखा साथ

फूलबाग से सीधे शहर विधायक संजय शर्मा के आवास पर पहुंचे तो यहां नजारा बिल्कुल अलग था। फूलबाग में जहां सभी पार्षद इकट्ठा, वहीं शहर विधायक के घर अलवर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व साथ दिखा। शहर विधायक संजय शर्मा के निवास पर वे स्वंय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पं. जले सिंह, पवन जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश मेहता मौजूद थे। विधायक संजय शर्मा ने कांग्रेस के पूर्ण बहुमत के दावे पर कहा कि कांग्रेस ने अलवर शहर विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी खूब दावे किए थे, लेकिन परिणाम उसके उलट आए। संजय शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हमने शहर की जनता का मूड जाना है, हमे विश्वास है कि अलवर, भिवाड़ी और थानागाजी में पूर्ण बहुमत आएगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने दावा किया भी अलवर और भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा। नरूका ने कहा कि जो प्रत्याशी बागी हुए हैं, वे भी राष्ट्रवादी है, वे खुद सामने से सम्पर्क कर चुके हैं।
इसके कुछ देर बाद भाजपा के प्रत्याशी शहर विधायक के घर पहुंचे, जहां उनके साथ बैग भी थे, संभावना है कि भाजपा भी अपने प्रतयाशियों की बाड़ेबंदी कर सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो