सबसे सक्रिय पार्षद थे कपिल राज शर्मा कपिल राज शर्मा कांग्रेस के सबसे सक्रिय पार्षद थे। उन्होंने अपनी वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर परिषद के बाहर 10 दिन भूख हड़ताल पर भी बैठे थे। इसके अलावा उन्होंने समस्याओं को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया। अब उनके निधन के बाद गम का माहौल है।
पार्षदों में गम का माहौल इधर, पार्षद कपिल राज शर्मा की मौत के बाद से सभी पार्षदों में गम का माहौल है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र मीणा ने पार्षद कपिल राज शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे कांग्रेस के झुझारू पार्षद थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के लिए काम किया। जनता के लिए ही उन्होंने संघर्ष किया।
वहीं सभापति अशोक खन्ना ने कपिल राज शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कपिल राज शर्मा का व्यवहार हमेशा याद रहेगा। वे हमेशा काम के लिए आगे रहते थे।
वहीं सभापति अशोक खन्ना ने कपिल राज शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कपिल राज शर्मा का व्यवहार हमेशा याद रहेगा। वे हमेशा काम के लिए आगे रहते थे।