अलवरPublished: Aug 08, 2023 01:22:09 pm
Rajendra Banjara
वैंकटेश तिरूपति बालाजी दिव्य धाम ट्रस्ट की ओर से आज मंगलवार को से होटल स्वरूप विलास में शिवकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पूर्व सुबह 8 बजे भगवान की शिव यात्रा निकाली गयी।
वैंकटेश तिरूपति बालाजी दिव्य धाम ट्रस्ट की ओर से आज मंगलवार को से होटल स्वरूप विलास में शिवकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पूर्व सुबह 8 बजे भगवान की शिव यात्रा निकाली गयी।
यात्रा में लोगो ने भगवान शिव के जयकारे लगाए साथ ही इस भव्य शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा लोगो के द्वारा की गयी। बता दे वैंकटेश तिरूपति बालाजी दिव्य धाम ट्रस्ट की ओर से निकली इस शोभा यात्रा के लिए 2100 पार्थिव शिवलिंग को श्रृंगारित किया गया किया गया था। इस शोभायात्रा में महिलाएं मिट्टी से बने भगवान शिव के श्रृंगारित शिव को पंचाक्षर महामंत्र का जाप करते हुए निकली।
शिव कथा के दौरान होटल स्वरूप विलास कथा स्थल पर प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दस बजे तक अनंत पार्थिव शिव की विशेष पूजा अर्चना होगी। यहां शिव कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक संत स्वामी सुदर्शनाचार्य करेंगे। यात्रा के महिलाओ सहित काफी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए।