scriptalwar nikay election news निकाय चुनाव पर किसके क्या बोल- कांग्रेस: जनता की राय से फैसला, भाजपा: हार तय देख पलटा निर्णय | alwar nikay election news | Patrika News

alwar nikay election news निकाय चुनाव पर किसके क्या बोल- कांग्रेस: जनता की राय से फैसला, भाजपा: हार तय देख पलटा निर्णय

locationअलवरPublished: Oct 16, 2019 01:17:34 pm

Submitted by:

Prem Pathak

alwar nikay election news नगर निकाय प्रमुख के चुनाव को लेकर राज्य सरकार की ओर से किए गए फैसले को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हैं।

alwar nikay election news निकाय चुनाव पर किसके क्या बोल- कांग्रेस: जनता की राय से फैसला, भाजपा: हार तय देख पलटा निर्णय

alwar nikay election news निकाय चुनाव पर किसके क्या बोल- कांग्रेस: जनता की राय से फैसला, भाजपा: हार तय देख पलटा निर्णय


अलवर. alwar nikay election news नगर निकाय प्रमुख के चुनाव को लेकर राज्य सरकार की ओर से किए गए फैसले को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हैं। सरकार के फैसले को कांग्रेस ने जनता की राय से किया निर्णय बताया तो भाजपा बोली हार तय देख सरकार अपना ही निर्णय पलटने को मजबूर हो गई। प्रस्तुत है नगर निकाय प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बोल।
सवाल?
1. सरकार के फैसले को आप क्या मानते हैं?
2. सरकार का निर्णय पार्टियों की नजर में?

3. सरकार के नए फैसले का कारण क्या?
4. निकाय चुनाव में जनता आपकी पार्टी को वोट क्यों दे?
5. निकाय चुनाव में आपके जीत के दावे का आधार क्या?

कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के जवाब
1. सरकार ने जनता, मंत्री परिषद व संगठन की राय से जनहित में फैसला किया।

2. विपक्ष की आदत है आरोप लगाना। सरकार ने जनता के हित में किया फैसला।
3. कश्मीर से धारा 370 हटाने का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसकी जरूरत थी जब लगाई और अब हटाने की जरूरत समझी तो हटा दी।
4. निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार के जनहित के कार्यों को लेकर वोट देगी। सरकार के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा।
5. कांग्रेस व राज्य सरकार को लोगों का विश्वास प्राप्त है, इसलिए निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका के जवाब

1. कांग्रेस सरकार ने अपनी हार तय देख खुद का निर्णय ही पलट दिया। जबकि कांग्रेस ने ही घोषणा पत्र में निकाय चुनाव सीधे कराने की घोषणा की थी।
2. भाजपा पहले से ही पार्षदों से निकाय प्रमुख के चुनाव की पक्षधर रही है। वैसे भाजपा हर तरीके से चुनाव को तैयार है।
3. लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रति भारी मतदान के चलते कांग्रेस सरकार को अपना ही फैसला पलटना पड़ा है।
4. भाजपा जो कहती है वह करती है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने चुनाव से पूर्व किए वादे पूरे किए हैं। इसलिए जनता भाजपा को वोट देगी।
5. निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का आधार कांग्रेस सरकार की नाकामी व भाजपा के प्रति लोगों में बढ़ा विश्वास है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो