scriptअलवर में आग लगा रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 94 रुपए प्रति लीटर तो डीज़ल 86 के पार, आम आदमी बेहाल | Alwar Petrol And Diesel Price 94 And 86 Rupees Per Litre Respectfully | Patrika News

अलवर में आग लगा रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 94 रुपए प्रति लीटर तो डीज़ल 86 के पार, आम आदमी बेहाल

locationअलवरPublished: Jan 25, 2021 12:08:53 pm

Submitted by:

Lubhavan

पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। अलवर में एक साल में पेट्रोल 18 तो डीजल 16 रुपए महंगा हुआ है।

Alwar Petrol And Diesel Price 94 And 86 Rupees Per Litre Respectfully

अलवर में आग लगा रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 94 रुपए प्रति लीटर तो डीज़ल 86 के पार, आम आदमी बेहाल

अलवर. पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक साल में अलवर जिले में पेट्रोल करीब 18 रुपए और डीजल करीब 16 रुपए महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल में लगी इस महंगाई की आग से जनता की जेबें सुलगी हुई हैं।
अलवर जिले में फरवरी-2020 में पेट्रोल के दाम 76.54 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 70.12 रुपए प्रति लीटर थे, लेकिन पिछले एक साल में पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़े हैं। रेकॉर्ड तोड़ वृद्धि के कारण जनवरी-2021 में पेट्रोल 94.25 रुपए और डीजल 86.21 रुपए प्रति लीटर के दाम पर पहुंच गया है।
पेट्रोलियम डीलसज़् ने प्रति लीटर पेट्रोल की वास्तविक कीमत महज 18 रुपए 19 पैसे आंकी है। लेकिन इस पेट्रोल पर 40 रुपए राजस्थान सरकार, 32 रुपए केन्द्र सरकार, ऑयल कंपनियों के पांच रुपए और ऑयल कंपनी के डिपो से अलवर के पेट्रोल पंप तक परिवहन व्यय ढाई रुपए प्रति लीटर की दर उपभोक्ताओं के जेब से चुकानी पड़ रही है।
केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों के खजाने में 72 रुपए प्रति लीटर की दर से एकत्र किया जा रहा है, इसकी भरपाई वाहन चालकों को मजबूरन चुकानी पड़ रही है, इसके खिलाफ कोई भी राजनीतिक दल विरोध नहीं कर रहा है। अब तक पेट्रोल डीजल को संबंधित ऑयल कंपनियां अपने डिपो से पेट्रोल पंप तक पहुंचाने के एवज में परिवहन व्यय खुद वहन करती थी लेकिन अब यह राशि सीधे उपभोक्ताओं से की जा रही है।
अलवर में पेट्रोल-डीजल के भाव पर नजर

माह—- ——————पेट्रोल —-डीजल

28 फरवरी 2020 ———-76.54 —-70.12

31 मार्च ——————–76.39 —–67.83
30 अप्रेल—————— 77.52 ——70.55

31 मई ———————-78.65——- 71.09
30 जून ————————-88.38 —–82.04

31 जुलाई ——————-88.42 ——–83.40
31 अगस्त ——————-90.18 ———83.47
30 सितम्बर——————- 89.15—— 80.29
31 अक्टूबर—————- 89.15 —-80.12

30 नवम्बर —————-90.66 ———–82.39
31 दिसम्बर ——————92.11 ———-83.98

24 जनवरी-2021 ————–94.25 ———-86.21
(नोट…पेट्रोल-डीजल के दाम रुपए प्रति लीटर में)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो