अलवर

मालाखेड़ा फायरिंग: केरवावाल हत्याकांड में पुलिस ने इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार

अलवर के मालाखेड़ा में 3 जनों की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अलवरMar 13, 2019 / 02:32 pm

Hiren Joshi

मालाखेड़ा फायरिंग: केरवावाल हत्याकांड में पुलिस ने इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार

अलवर. खेत से सरसों की कटाई करके दोपहर में घर लौटते समय मालाखेड़ा के केरवावाल के हरला की ढाणी के तीन जनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चाकर उनकी हत्या करने की घटना के तीसरे दिन पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके बाद चारों को रिमाण्ड पर लिया जाएगा।
पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन शर्मा ने बताया कि हत्याकाण्ड मामले में गीलाराम पुत्र रोशनलाल, मुकेश उर्फ नेता पुत्र गीलाराम, बब्बी पुत्र नारायण यादव निवासी पीला ढाबा, सुबे सिंह पुत्र छाजूराम यादव निवासी बडेर का बास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये चारों दूर भागने की फिराक में थे। जिनको अलग-अलग जगहों से पकड़ा है। इनके अलावा भी पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपित की जांच में जुटी हैं। कई जगहों पर पुलिस की टीम जांच पड़ताल की है। घटना के बाद आरोपियों के मकान सूने पड़े हैं। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही इस मामले में कई अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होने की संभावना है।
फायरिंग कर तीन की हत्या

उल्लेखनीय है कि 10 मार्च को मालाखेड़ा के निकट केरवावाल गांव की हरला ढाणी में जमीन विवाद को लेकर गीलाराम पक्ष ने खेत से लौट रहे मूलचंद और रूपराम पक्ष के लोगों को घेर कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में गोली लगने से मूलचंद व रूपराम पुत्र धर्म सिंह यादव और छोटे लाल पुत्र गणेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सुखराम सहित कई जने घायल
हो गए।

Home / Alwar / मालाखेड़ा फायरिंग: केरवावाल हत्याकांड में पुलिस ने इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.