scriptमालाखेड़ा में गोली मारकर तीन जनों की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SP ने घोषित किया था 5 हजार का इनाम | Alwar Police Arrest Accused Of Murder In Malakhera | Patrika News

मालाखेड़ा में गोली मारकर तीन जनों की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SP ने घोषित किया था 5 हजार का इनाम

locationअलवरPublished: Mar 18, 2019 01:59:15 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

अलवर पुलिस ने मालाखेड़ा में हत्या के मुख्य आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

Alwar Police Arrest Accused Of Murder In Malakhera

मालाखेड़ा में गोली मारकर तीन जनों की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SP ने घोषित किया था 5 हजार का इनाम

अलवर. मालाखेड़ा के केरवावाल गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी देवीराम यादव को पुलिस ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। अलवर जिला पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
डीएसपी (ग्रामीण) जगमोहन शर्मा ने बताया कि 10 मार्च की दोपहर गांव केरवावाल में जमीनी विवाद को लेकर कुटुम्ब के एक पक्ष देवीराम व गीलाराम वगैरहा ने दूसरे पक्ष के मूलसिंह यादव, रूपराम यादव और छोटेलाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी देवीराम पुत्र रोशनलाल यादव निवासी केरवावाल को शनिवार को अलीगढ़-उत्तरप्रदेश के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव खान अलापुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रकरण में पुलिस आरोपी गीलाराम यादव, मुकेश उर्फ नेता, बब्बी, सूबेसिंह, सरला देवी, अनिता देवी और उर्मिला उर्फ हुर्मिला को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो