script

राजस्थान: पुलिस कांस्टेबल करता रहा विवाहित महिला से बलात्कार! थाने पहुंची महिला तो पुलिस ने भगा दिया

locationअलवरPublished: Aug 12, 2020 04:45:44 pm

अलवर जिले के एक ग्रामीण इलाके में कांस्टेबल पर कथित रूप से महिला से बलात्कार करने के आरोप लगे हैं

Alwar Police Constable Allegedly Rape Married Women

राजस्थान: पुलिस कांस्टेबल करता रहा विवाहित महिला से बलात्कार! थाने पहुंची महिला तो पुलिस ने भगा दिया

अलवर. खाकी पर आमजन की सुरक्षा करने का जिम्मा होता है, लेकिन अलवर जिले के एक ग्रामीण इलाके में पुलिस कांस्टेबल पर विवाहित महिला से बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है। एक 32 वर्षीय विवाहित महिला ने कांस्टेबल पर उसके साथ बलात्कार करने की एफआइआर दर्ज कराई है। इसमें महिला ने लिखा है कि वो घर से अकेली बाहर जाती, तो सिपाही उसे परेशान करता था। एक दिन कांस्टेबल ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम कर दिया और धमकी दी कि किसी को बताया तो सारी फोटो लोगों को दिखाकर बदनाम कर देगा।
इसकी आड़ में कांस्टेबल महिला से बलात्कार करता रहा। महिला ने परेशान होकर अपने पति को यह बात बताई। जब वे थाने में मुकदमा दर्ज कराने गए तो स्टाफ ने उन्हें निकल दिया और 5 दिन तक एफआइआर दर्ज नहीं की।
एसपी ऑफिस पहुंची तब एफआइआर हुई

पीड़ित महिला अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के पास शिकायत लेकर पहुंची, तब जाकर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़ित महिला ने आरोपी कांस्टेबल और मुकदमा दर्ज नहीं करने वाले थानाधिकारी और दबाव बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। अलवर पुलिस अधीक्षक ने बताया की मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच राजगढ़ डीएसपी अंजलि जोरवाल को सौंपी है।

ट्रेंडिंग वीडियो