scriptकांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटे मास्क, सेनेटाइजर व राशन किट | alwar political news | Patrika News

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटे मास्क, सेनेटाइजर व राशन किट

locationअलवरPublished: Jun 19, 2020 11:49:58 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर.
युवा कांग्रेस की ओर से कांग्रेसी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर विधानसभा क्षेत्रों में 1100 राशन किट बांटे गए।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटे मास्क, सेनेटाइजर व राशन किट

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटे मास्क, सेनेटाइजर व राशन किट

अलवर.

युवा कांग्रेस की ओर से कांग्रेसी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर विधानसभा क्षेत्रों में 1100 राशन किट बांटे गए।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीनबंधू शर्मा के नेतृत्व में कोरोना न्याय किट बांटे गए, जिनमें राशन, मास्क, सेनेटाइजर व विटामिन सी की गोलिया थी। अलवर शहर में सुनील सैनी के नेतृत्व में 350 राशन किट बांटे गए। जिसमें अशोक शर्मा, गोपाल खटीक, हीरेन्द्र शर्मा, अजय मेठी व विवेक प्रधान आदि ने किट वितरित किए। तिजारा विधानसभा क्षेत्र में अध्यक्ष पवन खटाणा के नेतृत्व में 65 किट वितरित किए। इसमें कांग्रेसी नेता बलराम यादव ने विचार व्यक्त किए। तिजारा कस्बे में साकीद खान व इमरान खान व नितिन जैन के नेतृत्व में 90 किट बांटे गए। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास के नेतृत्व में 111, मुंडावर में हरिओम यादव के नेतृत्व में 96, बहरोड़ में अनिशा राव के नेतृत्व में 67, लक्ष्मणगढ़ में गब्बर सिंह के नेतृत्व में 111, इसी प्रकार लक्ष्मणगढ़ में विजय तिवाड़ी व इमरान के निर्देशन में 65, थानागाजी में विक्रम के नेतृत्व में 101, अलवर ग्रामीण में जागीर के नेतृत्व में 151, बानसूर में राकेश दायमा के नेतृत्व में 31, कठूमर मे अरविन्द ठाकुर के निर्देशन में 81 राशन किट बांटे गए।
उधर, मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि इस दिन पार्टी को गांव व बूथ स्तर पर मजबूत करेन का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश की सेवा व गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामान्य अस्पताल में कोरोना योद्धाओं के लिए पीपीइ किट पीएमओ डॉ. सुनील चौहान को भेंट किए। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, सभापति बीना गुप्ता, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, प्रमेन्द्र शर्मा, सुनील पाटोदिया साहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। समिति के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को उनका जन्मदिन सादगी से मनाने का आह्वान किया। इस कारण अलवर के वीर चौक, तिलक मार्केट, बजाजा बाजार आदि में व्यापारियों को मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स बांटे गए। वहीं जरूरतमंदों को राशन किट बांटे गए।
महिला कांग्रेस ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया।
कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा एवं नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता ने पुराना रूपबास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सोनावा के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा सहयोगिनीयों, एएनएम, महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों, महिला सफाई कर्मचारीयों एवं कच्ची बस्ती की नि:शुल्क मास्क की सिलाई करने वाली महिलाओं सहित कुल 50 महिलाओं को सम्मानित कर राशन की किट, मास्क, साबुन और ग्लब्स का वितरण किया।
पौधरोपण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस

एनएसयूआई अलवर की ओर से अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस सभी ब्लॉक स्तर इकाई पर पौधरोपण कर मनाया गया। जिला संयोजक चेतन जैमन ने बताया कि कोरोना की महामारी के दौरान आमजन की पीड़ा समझते हुए राहुल गांधी के जन्मदिवस को प्रकृति के संरक्षित रखने के लिए जिले भर में एनएसयूआई इकाई व कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया गया है ।

ट्रेंडिंग वीडियो