प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष एवं श्रम मंत्री टीकाराम जूली के नेतृत्व में शुक्रवार को कम्पनी बाग स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को सलाम दिवस कार्यक्रम सोशल डिस्टेसिंग व कोरोना गाइडलाइन का पालन कर मनाया गया। इस मौके पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर व केंडल जलाकर शहीदों को याद किया गया।श्रद्धांजलि सभा में श्रम मंत्री जूली ने कहा कि देश की सीमा पर सैनिकों का शहीद होना दु:खद घटना है। कांग्रेस पार्टी व पूरा देश सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश मिश्रा एवं राजेन्द्र गंडूडा, विधायक दीपचन्द खैरिया, संदीप यादव, पूर्व विधायक कृष्णमुरारी गंगावत, अशोक सैनी, अजित यादव, नरेन्द्र मीना, गोपालदास खटीक, रामबहादुर तंवर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, गफूर खान, शिवलाल गूर्जर, बलराम यादव, सुनील पाटोदिया, उमरदीन खान, महेन्द्र सैनी, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, जगदीश बेनीवाल, छंगामल लखेरा, योगेश मेहता, चंद्रभान गुर्जर, पार्षद अंशुल सैनी, गौरव यादव, हीरेन्द्र शर्मा, अजय मेठी, रमन सैनी, दीपेन्द्र सैनी, हिमांशु शर्मा, गौरीशंकर विजय सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।