सरिस्का टाइगर रिजर्व के आसपास मार्बल के अकूत भंडार
अलवरPublished: Aug 14, 2023 12:50:40 am
सरिस्का का इको सेंसेटिव जोन अभ्री तक तय नहीं हुआ हुआ है। इससे मार्बल जोन पर फिलहाल ग्रहण लगा है। इको सोंसेटिव जोन तय होने पर सरिस्का के पास मार्बल की 150 से ज्यादा खानें शुरू हो सकती हैं। मार्बल जोन खुलने पर एक हजार से ज्यादा लोगों काे राेजगार मिल सकता है। जानिए सरिस्का पर आखिर कौन लगा रहा ग्रहण।


सरिस्का के पास मार्बल जोन पर किसने लगाया ग्रहण
अलवर. सरिस्का टाइगर रिजर्व के इको सेंसेटिव जोन अभी तय नहीं हो पाने से जिले के मार्बल जोन पर ग्रहण लगा है। वर्तमान में सरिस्का के आसपास 200 से ज्यादा खानें या तो इको सेंसेटिव जोन, सीमा विवाद या पर्यावरणीय स्वीकृति के अभाव में बंद है, वहीं नई खान आवंटन का भी रास्ता नहीं खुल पा रहा है। वर्षों बाद भी इको सेंसेटिव जोन का निर्धारण नहीं होने का सीधा असर जिले के रोजगार एवं अर्थ व्यवस्था पर पड़ा है।