scriptनहीं सुनाई दी राजा की दहाड़, प्रसन्न दिखी वन्य प्रजा | alwar sariska news | Patrika News

नहीं सुनाई दी राजा की दहाड़, प्रसन्न दिखी वन्य प्रजा

locationअलवरPublished: May 28, 2019 05:36:09 pm

Submitted by:

Kailash

वन्यजीव गणना में नहीं सुनाई दी राजा की दहाड़, प्रसन्न दिखी जीवों प्रजा
लुप्तप्राय: प्रजाति के तीन गिद्धों के साथ चार पैंथर आए नजर
सरिस्का को छोड़ जिले के 54 वाटर होल्स प्वाइंट पर 24 घंटे बैठे गणक

alwar news

नहीं सुनाई दी राजा की दहाड़, प्रसन्न दिखी वन्य प्रजा

वन्यजीव गणना में नहीं सुनाई दी राजा की दहाड़, प्रसन्न दिखी वन्यजीवों प्रजा

लुप्तप्राय: प्रजाति के तीन गिद्धों के साथ चार पैंथर आए नजर
सरिस्का को छोड़ जिले के 54 वाटर होल्स प्वाइंट पर 24 घंटे बैठे गणक
अलवर. वन मंडल अलवर की ओर से पूर्णिमा को कराई गई वन्यजीव गणना में दुर्लभ पक्षी गिद्ध भी दिखाई दिए हैं। गणना के दौरान 3 गिद्ध दिखने की पुष्टि हुई है। वहीं सियार, मोर, सेई भी बड़ी संख्या में दिखाई दी। गणना में चार पैंथर होने की भी पुष्टि हुई है।
वन मंडल अलवर की ओर से गत 18-19 मई को 24 घंटे गणना कराई गई। सरिस्का बाघ परियोजना क्षेत्र को छोड़कर जिले के शेष इलाके में 54 वाटर होल्स प्वाइंट पर गणना कराई गई। गणना के दौरान बाघ कहीं नहीं दिखा, पैंथर, सियार, जरख, जंगली बिल्ली, बिल्ली, लोमडी, भेडिया, बिज्जू छोटा, बिज्जू बड़ा, बिज्जू कवर सहित अन्य मांसाहारी वन्यजीव दिखाई दिए।
ये दिखे वन्यजीवगणना के दौरान: 4 पैंथर, 719 सियार व गीदड, 52 जरख, 71 जंगली बिल्ली, 46 बिल्ली, 51 लोमड़ी, एक भेडिया, 39 छोटा बिज्जू, 9 बड़ा बिज्जू, 11 कवर बिज्जू गिने गए हैं। शाकाहारी वन्यजीवों में 12 चीतल, 66 सांभर, 1248 नीलगाय, 445 जंगली सूअर, 99 सेही, 72 लंगूर शामिल हैं। पक्षियों में 3 गिद्ध, 6 शिकारी पक्षी, 1969 मोर मिले हैं। वनकर्मियों ने पूर्णिमा की रात व दिन पेड़ों पर बनाए गए मचान पर बैठकर 24 घंटे वाटर होल्स पर आने वाले वन्यजीवों व पक्षियों की गणना की। गणना रिपोर्ट 25 मई को विभागीय मुख्यालय भिजवा दी गई है। सरिस्का बाघ परियोजना क्षेत्र में सरिस्का प्रशासन की ओर से पूर्व में अलग से गणना कराई गई थी।
&वन्यजीव गणना के आंकड़े मिले हैं। इस बार गणना के दौरान बारिश हुई थी, इसका भी असर पड़ा है।
-डॉ. आलोक गुप्ता ,डीएफओ, वन मंडल अलवर

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

बानसूर ञ्च पत्रिका. कस्बे के बायपास रोड पर सोमवार तड़के पांच बजे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक कस्बे के नारायणपुर रोड पर सब्जी की ठेली लगाकर जीवन यापन करता था। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई गोपी सैनी ने स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है कि उसका भाई रघुवीर प्रसाद सैनी सोमवार सुबह पांच बजे ढाणी नोंदावाली से बानसूर कस्बे में आ रहा था। बायपास रोड पीछे से आ रही बोलरो ने रघुवीर प्रसाद को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बानसूर अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने कोटपूतली के लिए रैफर कर दिया। कोटपूतली से भी चिकित्सकों ने जयपुर निम्स अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार
लक्ष्मणगढ ञ्च पत्रिका. थाना पुलिस ने दहेज हत्या करने के आरोप में विवाहिता के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि जावली निवासी रामखिलाड़ी जागी ने तीन अप्रेल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री पूजा की शादी दो वर्ष पहले दौसा जिले के अरनिया निवासी रमेश जोगी के साथ हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से दहेज की मांग को लेकर तंग व परेशान करने लग गए। ससुराल पक्ष की ओर से लगातार प्रताडि़त करने से पूजा परेशान रहने लगी। जिस पर दो दिन पहले ही पूजा का भाई पूजा को ससुराल से जावली ले आया। लेकिन पूजा यहां भी परेशानी रहने लगी। जिस पर पूजा के पिताजी ने पूजा की समझाइश की। वहीं बुधवार को सभी परिवारजन खेतों पर चले गए। पीछे से पूजा ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट में मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के पांच-छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी पति रमेश जोगी पुत्र झमल्लूराम निवासी अरनिया जिला दौसा को दहेज हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामलें की जांच डीएसपी ओमप्रकाश मीना ने की।

ट्रेंडिंग वीडियो