scriptअलवर के वीर सपूत मनोज यादव का किया अंतिम संस्कार, 4 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, भर आई सबकी आंखें | Alwar Soldier Manoj Yadav Funeral In His Village | Patrika News

अलवर के वीर सपूत मनोज यादव का किया अंतिम संस्कार, 4 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, भर आई सबकी आंखें

locationअलवरPublished: Jun 04, 2019 02:27:16 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

अलवर के सैनिक मनोज यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। वे अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे।

Alwar Soldier Manoj Yadav Funeral In His Village

अलवर के वीर सपूत मनोज यादव का किया अंतिम संस्कार, 4 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, भर आई सबकी आंखें

अलवर. अलवर जिले के मांढण गांव के हुडिय़ा खुर्द निवासी सैनिक मनोज यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। मनोज यादव का अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था। उनके पार्थिव देह को सोमवार देर शाम उनके गांव लाया गया, जहां मंगलवार सुबह उन्हें सैनिक सम्मान के साथ विदाई दी। सैनिक मनोज यादव के 4 साल के बेटे मयंक यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखे भर आई। इससे पूर्व उनकी अंतिम यात्रा में भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। मृतक मनोज यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मनोज यादव के अंतिम संस्कार में सीआरपीएफ के अधिकारी, अलवर सांसद महंत बालक नाथ, बहरोड़ विधायक बलजीत यादव, पूर्व सांसद करण सिंह यादव, आदि मौजूद थे।
वे सीआरपीएफ के असम राइफल्स में अरूणाचल प्रदेश में तैनात थे। जवान मनोज यादव 8 वर्ष से असम राइफल्स में तैनात थे। 29 वर्षीय मनोज यादव के 4 वर्ष का बेटा और 2 वर्ष की बेटी है। वे 21 साल की उम्र में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। मृतक के परिवार को 1 जून को उनकी मृत्यु की सूचना मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो