scriptAlwar Weather : अलवर में भीषण गर्मी, 46 डिग्री को पार कर गया तापमान, रात में भी लू का असर | Alwar Temperature Cross 46 Degree | Patrika News

Alwar Weather : अलवर में भीषण गर्मी, 46 डिग्री को पार कर गया तापमान, रात में भी लू का असर

locationअलवरPublished: Jun 04, 2019 03:17:18 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

अलवर में तेज गर्मी ने लोगों को बैचेन कर दिया है। तेज गर्मी के चलते कूलर व एसी भी फेल हो गए हैं।

Alwar Temperature Cross 46 Degree

weather

अलवर. जून माह के प्रथम सप्ताह में तेज गर्मी ने लोगों को बैचेन कर दिया है। आसमान से आग की तरह बरस रही धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है।
हालात यह है कि सुबह 8 बजे से ही लू चलना शुरू हो गया। रात के समय में भी तेज गर्मी से राहत नहीं मिली। रात को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। इन दिनों गर्मी का प्रकोप इतना है कि कूलर व एसी भी बेअसर होने लगे हैं। दोपहर के समय झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों की दिनचर्या ही बदल दी है। ज्यादातर लोग दोपहर के समय घरों व कार्यालयों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। लोगों को घर में भी गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है। हालत यह है कि रात को भी गर्म हवा चलने से लोग परेशान हैं। दिन में ही नहीं रात के समय में भी कूलर और एसी बेअसर हो रहे हैं। गर्मी के चलते ज्यादातर घरों में पेयजल संकट है, इस कारण कूलरों में डालने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है। लोग धूप के समय बाहर निकलते समय लू का शिकार हो रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो