scriptअलवर के मतदाताओं ने कसी कमर, नेताओं को नहीं देंगे ठगने का मौका | Alwar voters tighten up, will not give chance to thugs to politicians | Patrika News

अलवर के मतदाताओं ने कसी कमर, नेताओं को नहीं देंगे ठगने का मौका

locationअलवरPublished: Nov 10, 2019 09:06:31 pm

Submitted by:

Subhash Raj

अलवर.नगर परिषद अलवर का आखिरी वार्ड 65 अब तक शहर जैसा नहीं दिखता। यहां आधी-अधूरी जगहों पर ही रोड हैं। नालियां कहीं नजर नहीं आती। बारिश के दिनों में कीचड़ के कारण राठ नगर सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।

अलवर के मतदाताओं ने कसी कमर, नेताओं को नहीं देंगे ठगने का मौका

अलवर के मतदाताओं ने कसी कमर, नेताओं को नहीं देंगे ठगने का मौका

पिछले कई बार से यहां के बाशिंदे शहर की सरकार जरूर बनाते हैं लेकिन, शहर जैसी मूलभूत सुविधाएं इस वार्ड में नहीं के बराबर है। रविवार को पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत वार्ड 65 में जनता के बीच जाकर वहां की समस्याएं जानी। अच्छे व सेवा भावी प्रत्याशी को जिताने पर जनता का मन भी जाना। अधिकतर ने यही कहा कि चुनाव जीतने के बाद ने पार्षद जनता का ध्यान नहीं रखते हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी सोनू चौधरी ने कहा कि वार्ड में 15 साल से रहता हूं। हालात ये हैं कि घरों के आगे का पानी नहीं निकाल सकते। खाली भूखण्डों में गंदा पानी जमा होता है। कहीं नालियां नहीं है। मेरे खुद के घर के आगे का जब ये हाल है तो दूसरी जगहों के हाल का सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां सीवरेज लाइन तक नहीं है। जिससे शहर जैसा कुछ नहीं है। बहुत कार्य कराने की जरूरत है। जनता मौका देगी तो बदलाव कराएंगे।
भाजपा के प्रत्याशी कपूर चन्द शर्मा ने कहा कि शहर की सरकार ने राठ नगर व शिव कालोनी पर कतई ध्यान नहीं दिया। यह क्षेत्र कृषि कॉलोनी आधारित है लेकिन, जनता पानी, नाली, सड़क व सीवरेज को लेकर मुश्किल में है। यहां पानी का निकास नहीं है। पहले भाजपा सरकार में ही थोड़ा बहुत कार्य हुआ है। अब हम कामकाज को आगे बढा़एंगे।
जितेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि यह सही है कि अब सेवा भावी चेहरे को जनता को आगे लाना होगा। नहीं तो जनता को फिर से मुश्किलें झेलनी पड़ेगी। भगवानपुरा में कहीं विकास नहीं दिखता। आमेजीत ने कहा कि हर बार वोट लेकर मतदाता ठगे जाते हैं। जिसके कारण भगवानपुरा व शिवपुरा की जनता में बड़ी नाराजगी है। यहां रह रहे लोगों को ऐसा लगता ही नहीं है कि वे शहर के नागरिक हैं। कई बार से जनता ने गलत निर्णय किया है। राजेन्द्र सिंह शर्मा ने कहा कि राठ नगर कॉलोनी को बचाने का संघर्ष भी भाजपा ने किया है। अब भाजपा का बोर्ड बनेगा तो यहां विकास की सुध ली जाएगी। सिराजुद्दीन खान ने कहा कि पार्टी कोई भी हो। जब तक वार्ड प्रतिनिधि ईमानदार नहीं होगा तब तक वार्ड का विकास नहीं हो पाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो