scriptअलवर फिर शर्मसार: खेत में फसल काट रही महिला से बलात्कार, जान से मारने की धमकी दी | Alwar Women Allegedly Rape In Field | Patrika News

अलवर फिर शर्मसार: खेत में फसल काट रही महिला से बलात्कार, जान से मारने की धमकी दी

locationअलवरPublished: Sep 21, 2020 11:49:28 pm

Submitted by:

Lubhavan

अलवर जिले के ग्रामीण इलाके में महिला से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है

Alwar Women Allegedly Rape In Field

अलवर फिर शर्मसार: खेत में फसल काट रही महिला से बलात्कार, जान से मारने की धमकी दी

अलवर . जिले के एक गांव में खेत में चारा काट रही एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 20 सितंबर की शाम 4 बजे खेत पर चारा काट रही थी । तभी खेत पर दो व्यक्ति आए और एक ने उसे पीछे से पकडकऱ मुंह को रूमाल से बंद कर दिया और दूसरे ने बलात्कार किया। मैं किसी प्रकार से रुमाल हटाकर चिल्लाने लगी तो दोनों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बलात्कार करने वाले ने चक्की के पट्टे से उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ववाहिता से दुष्कर्म का छठा आरोपी भी गिरफ्तार

भिवाड़ी पुलिस ने एक विवाहिता सेदुष्कर्म के मामले में छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि निरुद्ध किए गए दो बाल अपचारी सहित पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को एक विवाहिता अपने भांजे के साथ बाइक पर बैठकर रिश्तेदारी में 10 हजार रुपए देने गई हुई थी। रास्ते में लौटते समय पांच-छह युवकों ने भांजे को बंधक बना लिया और महिला से एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसी दौरान भांजे को भी महिला से संबंध बनाने को मजबूर कर अश्लील वीडियो बनाई। जिसे बाद में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीडि़ता ने 17 सितंबर को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन दिन में सभी छह आरोपियों को धर दबोचा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो