scriptअलवर : परिचित को बांधक बनाकर महिला के साथ छेडख़ानी करने के आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा | Alwar Women Molesting Accused Sent For Police Remand | Patrika News

अलवर : परिचित को बांधक बनाकर महिला के साथ छेडख़ानी करने के आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा

locationअलवरPublished: Jul 15, 2019 04:43:27 pm

Submitted by:

Lubhavan

Alwar Women Molesting Case : अलवर में महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है।

Alwar Women Molesting Accused Sent For Police Remand

अलवर : परिचित को बांधक बनाकर महिला के साथ छेडख़ानी करने के आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा

अलवर. जिले के रैणी थाना क्षेत्र के गुवाडा गांव के छींड का तिबारा के पास शुक्रवार रात को परिचित को बंधक बनाकर महिला के साथ हुई छेडख़ानी की घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक रैणी थाना पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलवर पुष्पेन्द्र सिंह शनिवार देर शाम रैणी थाना पहुंचे। जो रविवार शाम तक रैणी थाने में मौजूद रहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आरोपितो की गिरफ्तारी की रणनीति बनाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक अनिल पारिस देसमुख रैणी थाना पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेते हुए घटना की जानकारी जुटाई व शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ हुई छेडख़ानी व परिचित को बंधक बनाए जाने के मामले में पीडिता ने चार जनों के विरूद्ध नामजद मामला दर्ज करवाया था। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस ने एक आरोपी सुशील गुर्जर पुत्र रूगनाथ को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें

अलवर में फिर शर्मनाक घटना, 3 बदमाशों ने युवक को पेड़ से बांधा और महिला के साथ की अभद्र हरकत

आरोपी पुलिस रिमांड पर

रैणी थाना पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपित सुशील गुर्जर को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इधर, थाना पुलिस ने रविवार को इस मामले में विकास गुर्जर व कैलाश गुर्जर उर्फ केलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में फरार चलरहे अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो