scriptअलवर में फिर से बड़े मात्रा में मिली अफीम की खेती, पुलिस ने उखाड़े हजारों पौधे, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप | Apheem Crop Wasted In A Field In Alwar | Patrika News

अलवर में फिर से बड़े मात्रा में मिली अफीम की खेती, पुलिस ने उखाड़े हजारों पौधे, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

locationअलवरPublished: Feb 28, 2020 04:16:06 pm

Submitted by:

Lubhavan

सरिस्का के पास खेत में बड़ी मात्रा में अफीम की खेती की जा रही थी। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए हो सकती है।

Apheem Crop Wasted In A Field In Alwar

अलवर में फिर से बड़े मात्रा में मिली अफीम की खेती, पुलिस ने उखाड़े हजारों पौधे, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अलवर. बाघों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुके सरिस्का बफर जोन से सटे गांव अब अफीम की अवैध खेती के बड़े गढ़ के रूप में उभर रहे हैं। इस क्षेत्र में पुलिस ने छह दिन में दूसरी बार गेहूं के खेतों में उगाए जा रहे अफीम के पौधे नष्ट किए। थानागाजी थाना क्षेत्र के इंदोक गांव में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक होटल के पीछे गेहूं की फसल में चोरी छिपे 700 वर्गमीटर में की जा रही अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में अफीम के पौधे भी जब्त किए हैं। एक अनुमान के मुताबिक इन पौधों से निकली अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में हो सकती है। थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि इलाके में रात के समय अफीम की गंध आने की शिकायत मिली थी, इस पर थानागाजी सीओ शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया के नेतृत्व में दोपहर दो बजे कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर इंदोक गांव में खेमचंद मीना, रामू मीना, आनंदी, ईश्वर लाल, मि_न लाल, नोदाराम एवं मुंशी सिह आदि के खेतों पर दबिश दी तो पुलिस बड़ी मात्रा में अफीम की अवैध खेती देखकर एकाएक चकित रह गई। पुलिस के साथ पहुंचे राजस्व अधिकारियों ने जमाबंदी खसरा के आधार पर रिपोर्ट तैयार की। जहां उन्होंने नक्शा ट्रेस के आधार पर खसरा नंबर को खंगाला और उसको भी ट्रेस किया।
इनके खेत में उगाई गई अफीम

पुलिस ने बताया कि आरोपी खेमचंद के खेत में 522 वर्गमीटर, रामू के खेत में करीब 115 वर्ग मीटर, मुंशी सिंह के खेत में करीब 80 वर्गमीटर क्षेत्र में अफीम उगाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कई किसान मकानों पर ताला लगाकर फरार हो गए।
चार थानों को कार्रवाई में आया पसीना

अवैध अफीम के खिलाफ कार्रवाई में थानागाजी, नारायणपुर, प्रतापगढ़ व मालाखेड़ा थाना पुलिस का जाब्ता शामिल रहा। करीब छह घंटे चली कार्रवाई के दौरान अफीम के पौधों को समेटने में चारों थानों की पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। पुलिस को पौधे समेटने में 3 घंटे का वक्त लगा।
माधोगढ़ में भी पकड़ी अवैध खेती

गौरतलब है कि पुलिस ने 21 फरवरी को मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के माधोगढ़ इलाके में 2 हजार वर्गमीटर जमीन से अवैध अफीम के पौधे जब्त किए गए थे। सरिस्का के थानागाजी और मालाखेड़ा इलाकों में लंबे समय से बड़े स्तर पर अफीम की खेती की जा रही है। मुनाफे के लालच में अवैध रूप से खेती कर अफीम बेची जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो