scriptहोली के दिन आरोपियों ने पुलिस पर किया पथराव व लाठी-डंडों से हमला, जवाब में पुलिस ने की फायरिंग, DSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल | Attack On Alwar Police On Holi | Patrika News

होली के दिन आरोपियों ने पुलिस पर किया पथराव व लाठी-डंडों से हमला, जवाब में पुलिस ने की फायरिंग, DSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

locationअलवरPublished: Mar 11, 2020 11:07:27 am

Submitted by:

Lubhavan

होली के दिन पुलिस पर आरोपियों ने पथराव के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की।

Attack On Alwar Police On Holi

होली के दिन आरोपियों ने पुलिस पर किया पथराव व लाठी-डंडों से हमला, जवाब में पुलिस ने की फायरिंग, DSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

अलवर. कहावत है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! होली के दिन अलवर जिले में इस कहावत से मिलती-जुलती घटना हुई जब जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस पर पथराव किया व लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने अपने बचाव में आठ राउंड फायर कर अपनी जान बचाई। इस हमले में पुलिस उपाधीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हमले के बाद दो महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में अलवर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के बांई का बास गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर विवाद को शांत किया और दोनों गुट के मामले दर्ज किए। इसके बाद अगले दिन फिर से दोनों पक्षों में हुए तनाव की सूचना पर पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए गांव में गई थी। तभी आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
जान बचाकर भागी पुलिस

इस हमले के दौरान जसराम गुर्जर के पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव और लाठियों से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आठ राउंड फायर कर अपनी जान बचाकर भागी। हमले में लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा सहित पांच पुलिसकर्मियों को चोट आई है। वहीं हैड कांस्टेबल जगवीर सिंह के हाथ में फै्रक्चर हो गया है। पुलिस ने इस मामले में जसराम गुर्जर, धनेश गुर्जर, देवी सिंह, समुद्र सिंह व दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी घायल अवस्था में थे। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 को अलवर के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो