scriptमडियों में सरसों की बम्पर आवक, किसान हर्षित | Bamper of mustard in the aries, farmers happy | Patrika News
अलवर

मडियों में सरसों की बम्पर आवक, किसान हर्षित

इस बार सरसों की बम्पर आवक हो रही है। अलवर जिले की मंडियों में एक ही दिन में प्रतिदिन एक लाख बोरियों की आवक है। सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अपे्रल से प्रारम्भ होगी। इस समय किसानों को सरसों में नमी के अनुसार उनकी उपज का पैसा मिल रहा है।

अलवरMar 25, 2019 / 12:59 pm

Hiren Joshi

Bamper of mustard in the aries, farmers happy

मडियों में सरसों की बम्पर आवक, किसान हर्षित

इस बार सरसों की बम्पर आवक हो रही है। अलवर जिले की मंडियों में एक ही दिन में प्रतिदिन एक लाख बोरियों की आवक है। सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अपे्रल से प्रारम्भ होगी। इस समय किसानों को सरसों में नमी के अनुसार उनकी उपज का पैसा मिल रहा है।
खेरली में सरसों की आवक तेज-


खेरली. प्रदेश भर में कृषि कारोबार के लिए प्रसिद्ध खेरली कीअ श्रेणी की अनाज मंडी में इन दिनों सरसों की भरपूर आवक हो रही है। आलम यह है कि मंडी में चारों तरफ सरसों की ढेरी नजर आ रही हैं। यहां प्रतिदिन 8 से 9 हजार बोरी सरसों की आवक हो रही है। ऐसे में व्यापारी इसकी खरीद में व्यस्त हैं। इस बार सरसों की बुवाई अधिक की गई है जिसका प्रभाव आवक पर भी पड़ा है।
अभी है सरसों में नमी
व्यापारियों के अनुसार अभी मंडी में आने वाली सरसों में नमी की मात्रा है। इसके चलते सरसों के औसत भाव 3150 से 3570 रुपए तक चल रहे हैं। नमी के चलते सरसों के भाव कम हैं, लेकिन नमी खत्म होने के बाद दामों में उछाल आने की संभावना है। व्यापारियों के अनुसार धूप में तेजी के साथ ही सरसों में नमी नहीं होगी और आवक में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
यहां से होती है आवक
कृषि उपज मंडी समिति में स्थानीय उपज के अलावा आसपास के क्षेत्र से भी उपज की आवक होती है। जिसमें भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र के ग्राम बरौली, अखैगढ़, नैवाड़ा, केसरा, पथैना तथा दौसा जिले के मंडावर क्षेत्र से गढ़ मंडावर ग्राम सहित अन्य क्षेत्र से भी सरसों की आवक होती है। सरसों की खरीद सरसों में नमी की मात्रा करीब 8 प्रतिशत या इससे कम होने पर लैब पर तेल की मात्रा की जांच और 8 प्रतिशत से अधिक होने पर नमी के अंदाज के आधार पर की जाती है। फिलहाल नमी अधिक होने के कारण बिना प्रयोगशाला जांच के सरसों की खरीद की जा रही है।
यह कहते हैं व्यापारी-


मंडी में जहां एक ओर सरसों की बंपर आवक हो रही है। वहीं गेंहू की आवक भी शुरू हुई है, लेकिन अभी गेंहू की दो से चार ढेरी ही मंडी में पहुंची हैं।
मंडी में इन दिनों सरसों की खूब आवक है। इन दिनों 8 से 9 हजार बोरी प्रतिदिन तक आवक हो रही है।

प्रमोद बंसल,
अध्यक्ष, व्यापार समिति, खेरली
इस बर्ष सरसों की बुबाई अधिक हुई है। तथा शुष्क मौसम के चलते सरसों में नमी भी बनी हुई है। समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नही होने के कारण आवक में कमी है। समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होने पर आवक में बढ़ोतरी होगी।
-सतीश चंद शर्मा (बब्बू), व्यवसायी, कृषि उपज मंड़ी, खेरली

समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद आगामी 2 अप्रेल से शुरू होगी। फिलहाल सरसों की आवक आठ से नौ हजार बोरी प्रतिदिन की है। 2 अप्रेल से सरसों की आवक बढऩे की उमीद है।
-पूरन चंद,
सचिव, कृषि उपज मंड़ी, खेरली
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो