scriptAlwar GangRape का असर, अपराधियों से सांठगांठ रखने वालों पर गिरेगी गाज, बड़े अधिकारी भी नहीं बचेंगे | Big Change In Alwar Policing After Alwar GangRape Case | Patrika News

Alwar GangRape का असर, अपराधियों से सांठगांठ रखने वालों पर गिरेगी गाज, बड़े अधिकारी भी नहीं बचेंगे

locationअलवरPublished: May 18, 2019 11:50:10 am

Submitted by:

Hiren Joshi

अलवर गैंग रेप के बाद पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

Big Change In Alwar Policing After Alwar GangRape Case

Alwar GangRape का असर अपराधियों से सांठगांठ रखने वालों पर गिरेगी गाज, बड़े अधिकारी भी नहीं बचेंगे

अलवर. लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अलवर जिले के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हो सकता है। सरकार के स्तर पर पुलिस अधिकारियों से लेकर थाने के स्टाफ तक फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस थानों में सालाना करीब 18 हजार प्रकरण दर्ज हो रहे हैं। आए दिन हत्या, बलात्कार, डकैती, लूट, चोरी और गैंगवार जैसे संगीन अपराध हो रहे हैं। जिले में पुलिस का इकबाल खत्म सा हो गया है। बदमाश बेखौफ संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। मौजूदा अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से जिले में हालात काबू नहीं हो रहे हैं। हत्या, गैंगवार, बलात्कार, लूट और चोरी जैसे संगीन मामलों में पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर जिले के पुलिस महकमे में बड़े बदलाव चर्चा शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम के बाद पुलिस महकमे में बदलाव नजर आ सकता है।
आने की बैठा रहे जुगत

अलवर जिले में पूर्व में रह चुके कई इंस्पेक्टर, डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी वापस आने की ख्वाहिश लिए बैठे हैं। अगली पोस्टिंग अलवर जिले में पाने के लिए इन पुलिस अधिकारियों ने मंत्री, विधायक और बड़े नेताओं से जुगाड़ बैठाना भी शुरू कर दिया है।
हो सकेगा बेहतर काम

पुलिस थानों में कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिनकी अपराधियों से साठगांठ है। थाने की कार्रवाई की सूचना अपराधियों तक पहुंचा देते हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
अधिकारी से लेकर थाने तक बदलाव

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जिले से ज्यादातर पुलिस अधिकारियों की रवानगी तय है। इनमें थानाधिकारियों से लेकर उच्च अधिकारी तक शामिल रहेंगे। लम्बे समय से एक ही थाने में अंगद की तरह जमे पुलिसकर्मियों के पांव भी उखड़ सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो