scriptअलवर लोकसभा उपचुनाव: अब सोशल मीडिया पर भी जमकर ताल ठोक रहे हैं प्रत्याशी, इस तरह कर रहे प्रचार | Bjp and congress campaigning on social media for loksabha election | Patrika News

अलवर लोकसभा उपचुनाव: अब सोशल मीडिया पर भी जमकर ताल ठोक रहे हैं प्रत्याशी, इस तरह कर रहे प्रचार

locationअलवरPublished: Jan 23, 2018 01:07:47 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर लोकसभा उपचुनावों में प्रचार के लिए दोनों प्रमुख पार्टियां सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।

Bjp and congress campaigning on social media for loksabha election
अलवर. अलवर लोकसभा उपचुनाव अब बेहद करीब है। दोनों पार्टियों की ओर से उपचुनावों को लेकर जमकर तैयारियां हो रही है। दोनों प्रमुख पार्टियों की ओर से ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही है। दोनों पार्टियों के नेता व हजारों कार्यकर्ता उपचुनाव के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा व कांग्रेस उपचुनाव में प्रचार के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। दोनों प्रत्याशियों की ओर से सोशल मीडिया पर खास उपचुनावों के लिए पेज बनाए गए है। इन पेज के माध्यम से दोनों प्रत्याशी अपनी रैलियों व सभाओं के साथ-साथ अपने चुनावी दौरों का प्रचार कर रहे है। दोनों प्रत्याशियों की ओर से खास सोशल मीडिया के लिए टीम गठित की गई है जो प्रत्याशियों की पल-पल की खबर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। इन टीमों के साथ ही पार्टियों के कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया पर अपने प्रत्याशियों का जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। सैकड़ों समर्थक सोशल मीडिया पर अपने प्रत्याशियों की खबर को शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रचार करने असली उद्देश्य युवाओं के वोट बटोरना है।
कांग्रेस कर रही जमकर प्रचार

सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करना आमतौर पर भाजपा की प्रमुख रणनीति रही है, लेकिन इस बार कांग्रेस भी सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार कर रही है। कांग्रेस की ओर से फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर पार्टी का व प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव के समर्थन में जमकर पोस्ट डाली जा रही है। कांग्रेस के कार्यक्रम, दौरे, जनसम्पर्क आदि कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के प्रचार में पोस्टर बनाकर भी सोशल मीडिया पर अपलोड तथा वायरल किए जा रहे है। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम की ओर से डॉ. करण सिंह यादव का फोटो लगाकर नारे व संदेश लगाए जा रहे है।
भाजपा भी प्रमुखता से ले रही सोशल मीडिया का सहारा

लोकसभा उपचुनावों के लिए भाजपा भी अपने जमीनी प्रचार का सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार कर रही है। भाजपा की ओर से प्रतिदिन कई पोस्ट डॉ. जसवंत यादव के सर्मथन में डाली जा रही है, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया जा रहा है। भाजपा की सोशल मीडिया टीम की ओर से कांग्रेसी नेताओं के विवादित बयान भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे है। सोशल मीडिया पर भाजपा की ओर से रोज के दौरों का कार्यक्रम भी अपलोड किया जा रहा है। वहीं प्रचार के लिए लघु फिल्में भी बनाई जा रही है।
दोनों पार्टियों की ओर से जमीनी प्रचार के साथ सोशल मीडिया पर जो जमकर प्रचार किया जा रहा है उसका नतीजा तो आगामी 3 फरवरी को ही मालूम चलेगा। लेकिन इसी बीच यह बात सामने आई है कि चुनावों में प्रचारों का ट्रेंड तो जरूर बदला है।

ट्रेंडिंग वीडियो