scriptBJP candidates are richer than Congress in the district, read full new | जिले में कांग्रेस से ज्यादा भाजपा के प्रत्याशियों हैं अधिक धनवान, पढ़ें पूरी खबर | Patrika News

जिले में कांग्रेस से ज्यादा भाजपा के प्रत्याशियों हैं अधिक धनवान, पढ़ें पूरी खबर

locationअलवरPublished: Nov 10, 2023 12:04:29 pm

Submitted by:

Rajendra Banjara

इस आम चुनाव में किस्मत आजमा रहे राजनीतिक दलों में सबसे अमीर उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के हैं। इन 11 उम्मीदवारों के पास 42.28 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

bjp_and_congress.jpg

इस आम चुनाव में किस्मत आजमा रहे राजनीतिक दलों में सबसे अमीर उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के हैं। इन 11 उम्मीदवारों के पास 42.28 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशियों के पास 31.14 करोड़ रुपए की है। दोनों पार्टियों के सबसे धनवान नेताओं की बात करें तो कांग्रेस में अलवर शहर सीट से अजय अग्रवाल व रामगढ़ से जुबेर खान हैं।

वहीं भाजपा में मुंडावर सीट से मंजीत चौधरी व थानागाजी से हेम सिंह भड़ाना है। इस चुनाव में कांग्रेस के पास 3 प्रत्याशी लखपति हैं। वहीं भाजपा के पास 2 प्रत्याशी लखपति हैं। बाकी दोनों पार्टियों के 17 प्रत्याशी करोड़पति हैं। उनके पास नकदी से लेकर जमीन-जायदाद, सोना-चांदी काफी है। पत्नियों के पास भी पैसे का अभाव नहीं है।

ये हैं लखपति प्रत्याशी: कांग्रेस में तीन प्रत्याशी लखपति हैं। बाकी सभी करोड़पति हैं। मुंडावर से ललित यादव, कठूमर से संजना जाटव व बानसूर से शकुंतला रावत लखपति हैं। वहीं भाजपा में दो प्रत्याशी लखपति हैं। बाकी करोड़पति हैं। रामगढ़ से जय आहूजा की संपत्ति 43 लाख व तिजारा से बालक नाथ की संपत्ति 13 लाख है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.