scriptजयपुर बैठक टिकट के लिए दावेदारी पेश करने गए भाजपा नेता आपस में उलझे, जानिए किसके बीच हुई नोंक-झोंक | BJP Leaders bickered in jaipur core committee meeting | Patrika News

जयपुर बैठक टिकट के लिए दावेदारी पेश करने गए भाजपा नेता आपस में उलझे, जानिए किसके बीच हुई नोंक-झोंक

locationअलवरPublished: Oct 22, 2018 09:47:21 am

Submitted by:

Hiren Joshi

https://www.patrika.com/alwar-news/

BJP Leaders bickered in jaipur core committee meeting

जयपुर बैठक टिकट के लिए दावेदारी पेश करने गए भाजपा नेता आपस में उलझे, जानिए किसके बीच हुई नोंक-झोंक

जयपुर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं के प्रवेश को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूजा यादव व पार्टी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के बीच हल्की तकरार हुई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का कहना था कि बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुंदर यादव व कोटकासिम मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णकुमार यादव अपेक्षित कार्यकर्ता होने के बाद भी पास नहीं बनाए गए थे। बाद में उनके पास पार्टी के नेताओं के सम्पर्क कर बनवाए गए। इन कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने एतराज जताया। अपेक्षित कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं देने की जानकारी लगने पर पार्टी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा से शिकायत की गई। इस पर हल्की तरकार हुई। वही भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं थी।
लामबंद कर ले गए कार्यकर्ताओं को

सुबह कुछ दावेदार रायशुमारी में अपना पक्ष मजबूत रखने के प्रयास में चयनित कार्यकर्ताओं को बस में लामबद्ध कर के ले गए। वहीं कुछ अन्य नेता छोटे वाहनों में चयनित कार्यकर्ताओं को लेकर जयपुर पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो