अलवर. विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जनसंघ से लेकर अब तक भाजपा में यात्राओं का दौर चला है। परिवर्तन यात्रा नई नहीं है। संघर्ष, तिरस्कार से निकलकर लोकसभा में भी 330 का आंकड़ा पार किया है। प्रदेश में वर्ष 2003 और 2013 में परिवर्तन यात्रा निकाली गई और सरकार बनी। अब 2023 में सरकार बनाएंगे। यात्राओं में भीड़ कम होने के सवाल पर कहा कि भीड़ किसी भी यात्रा की सफलता का आधार नहीं है। जनता सडक़ों पर आक्रोश लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ खड़ी है। वसुंधरा के सीएम चेहरा होने के सवाल पर कहा कि भाजपा में फेस को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। जिसके तिलक लगेगा वही सीएम बनेगा। पूनिया ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने यहीं अलवर से कर्जा माफी व रोजगार देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक रूपङ्क्षसह को रोजगार नहीं मिला। कानून व्यवस्था फेल है। तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। सचिवालय में नकदी और सोने के बिस्किट मिलते हैं। 78 फीसदी लोगों को काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। आज जो फूड पैकेट बांटे जा रहे हैं वे प्रयोगशालाओं में फेल हो रहे हैं। उन्होंने वसुंधरा राजे की प्रशंसा की और कहा कि वर्ष 2003 में उनका आकर्षण था जो आज भी है। राजे से मनमुटाव के सवाल पर कहा, ऐसा कुछ नहीं, समय का फेर है। मैं उनका सम्मान करता हूं। कठूमर. भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने का आमजन से आह्वान किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान डॉ. पूनिया ने खुडियाना, बडौदाकान, कठूमर में आयोजित सभाओं में कांग्रेस सरकार की विफलताएं बताई। पेपर लीक, दलित अत्याचारों में वृद्धि की घटनाएं बताई। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया। कठूमर में पूर्व विधायक रमेश खींची ने केंद्र की सुकन्या योजना के तहत 5 छोटी बालिकाओं का खाता खुलवाकर उन्हें पासबुक प्रदान की। यात्रा का जावली, बड़ौदाकान, टिटपुरी, कठूमर तसई आदि स्थानों पर स्वागत किया। इन कार्यक्रमों और सभाओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल ङ्क्षसह, श्रवन बागड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व मंत्री मंगल राम कोली, पूर्व विधायक रमेश खींची, पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मैनेजर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संकल्प यात्रा के दौरान दावेदारों की ओर से भीड़ लाई गई। बुलडोजर व ड्रोन के माध्यम से नेताओं का स्वागत किया।लक्ष्मणगढ़. भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर कस्बे के पटेल मार्केट में यात्रा में शामिल भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता व अन्य वक्ताओं का भाजपा नेता श्याम सुंदर मीना आदि ने 51 किलो फूलों की माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में गायक हरिराम गुर्जर व उनकी टीम ने धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. श्यामसुंदर मीना ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने की बात कही।रामगढ़. भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा करीब 4 घंटे देरी से रामगढ़ क्षेत्र में पहुंची। गांव ललावंडी में जेसीबी से पुष्प वर्षा की। रेलवे फाटक के समीप खेल मैदान पर जनसभा में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने युवाओं से कहा कि अपना जोश बरकरार रखे। यात्रा रामगढ़ पहुंचते ही सड$क पर जाम लग गया। सभा में रामगढ़ विधानसभा एवं प्रदेश भर में साढ़े चार वर्षों में हुए भ्रष्टाचार, ङ्क्षहदुत्व विरोधी विभिन्न घटनाओं आदि पर राज्य सरकार को विफल बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, सरदार अजयपाल ङ्क्षसह, चद्रशेखर का भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला से स्वागत किया। उन्होंने संकल्प यात्रा के जरिए प्रदेशभर में आमजन को जागरूक कर कांग्रेस सरकार की विफलताएं बताई। इस दौरान पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत ङ्क्षसह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र, कृष्ण सैनी आदि मौजूद थे।गोविन्दगढ़. भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा देर शाम रेलवे स्टेशन के समीप जनसभा स्थल पहुंची। पूनिया के आने से पूर्व जोरदार बरसात आ गई। जिससे पूरा पंडाल जलमग्न हो गया। इसके बाद भी आमजन और महिलाएं पूनिया को सुनने के लिए कुर्सियों का सहारा लेकर बारिश से बचते रहे और अपने स्थान से नहीं डिगे। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान रामगढ़ में लगे बैनर को पढ़ रहा था, जिसमें लिखा था कि हमने मोहब्बत की दुकान खोली हुई है, लेकिन रामगढ़ विधायक ने तो यहां पर लूट और नफरत की दुकान खोल रखी है। पूनिया ने कहा कि परिवर्तन यात्रा मोदी का पैगाम है, जिसे हम आम जन तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों की लड़ाई में राजस्थान का बंटाढार हो गया। साहब कहते हैं कि यह हमारा घर का झगड़ा है, लेकिन पड़ोसी का सिर फूटे, यह तो बिल्कुल गलत बात है। पूनिया ने अलवर में मूकबधिर बेटियों के साथ रेप, मॉब ङ्क्षलङ्क्षचग सहित कई घटनाओं का जिक्र भी किया। परिवर्तन संकल्प यात्रा में वसुंधरा राजे की अनुपस्थिति को लेकर पूनिया ने कहा कि सब लोगों को कामकाज होता है, आप लोग भी तो ससुराल जाते हो।