बीएसटीसी परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ. गंगाश्याम गुर्जर ने बताया कि अलवर जिले में 98 परीक्षा केन्द्रों पर 36 हजार 481 में से 33 हजार 239 अभ्यर्थी पहुंचे। जिन्होंने परीक्षा दी। सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा सम्पन्न हो गई। कहीं कोई नकल का प्रकरण सामने नहीं आया। सबसे अधिक अलवर शहर में 77, राजगढ़ में 13 व बानसूर में 8 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा हुई है। परीक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर पहले की तुलना में अधिक संतोषजनक स्थिति सामने आई है।