scriptमतदान के बाद छींटाकसी नहीं सह पाईं उम्मीदवार, बोल दिया परिजनों के साथ हमला | Candidates could not bear to splash after voting, said attack with fam | Patrika News

मतदान के बाद छींटाकसी नहीं सह पाईं उम्मीदवार, बोल दिया परिजनों के साथ हमला

locationअलवरPublished: Nov 17, 2019 10:02:16 pm

Submitted by:

Subhash Raj

अलवर. नगर परिषद चुनाव की रंजिश को लेकर रविवार दोपहर वार्ड-45 के मूंगस्का क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी पक्ष के बीच लाठी-भाटा जंग हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग का आरोप भी लगाया है। झगड़े में एक पक्ष की 7-8 महिलाओं को चोटें आई हैं। पुलिस ने दूसरे पक्ष के पार्षद सुरजीत सिंह भमलोत सहित 15 जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मतदान के बाद छींटाकसी नहीं सह पाईं उम्मीदवार, बोल दिया परिजनों के साथ हमला

मतदान के बाद छींटाकसी नहीं सह पाईं उम्मीदवार, बोल दिया परिजनों के साथ हमला

एनईबी थाना पुलिस ने बताया कि वार्ड-45 से भाजपा प्रत्याशी गुरमीत कौर और निर्दलीय प्रत्याशी तारो कौर आपस में देवरानी-जेठानी हैं। मूंगस्का इलाके में दोनों प्रत्याशियों के घर आमने-सामने हैं। चुनावी रंजिश को लेकर रविवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढऩे पर दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त लाठी-भाटा जंग शुरू हो गई। झगड़े में एक पक्ष की निशा कौर, पूनम कौर, जीतकौर, अनीता कौर व बबली कौर सहित अन्य कई महिलाओं के सिर, हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े की सूचना मिलने के सीओ सिटी नरेश शर्मा, एनईबी थानाधिकारी विनोद सामरिया, कोतवाल अध्यात्म गौतम और शिवाजी पार्क थानाधिकारी प्रेम बहादुर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिलाओं को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, दूसरे पक्ष के पार्षद सुरजीत सिंह भमलोत सहित 15 जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर थाने ले गई। उधर, एनईबी थानाधिकारी विनोद सामरिया का कहना है कि चुनावी रंजिश को लेकर दो प्रत्याशियों के पक्षों में लाठी-भाटा जंग हुई है। जिसमें कुछ महिलाओं को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के पार्षद सुरजीत सिंह भमलोत सहित 15 जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
मूंगस्का क्षेत्र निवासी सुरजीत सिंह पुत्र नानकसिंह, अमरसिंह पुत्र सुंदरसिंह, दीपू सिंह पुत्र प्रकाश सिंह, लक्खीसिंह पुत्र रोशन सिंह, सन्नीसिंह पुत्र अमरसिंह, अवतारसिंह पुत्र शिमलासिंह, अमृतसिंह पुत्र जीतसिंह, सोनू सिंह पुत्र सुच्चासिंह, अमृतसिंह पुत्र वरियाम सिंह, जसवीर सिंह पुत्र वरियाम सिंह, शक्तिसिंह पुत्र बलवीर सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र गुरुबक्स सिंह, दीपक सिंह पुत्र बिट्टू सिंह, टिम्पीसिंह पुत्र पलवलसिंह और मंजीत सिंह पुत्र रोशन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों पक्षों में झगड़े की शुरुआत आपसी छींटाकशी से हुई। एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष को समझाइश करने आए। शोर-शराबा होने पर एक पक्ष वहां से चला गया। इसके बाद पार्षद सुरजीत भमलोत काफी लोगों को लेकर आ गया, जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे। पहले दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हुई। भमलोत पक्ष के लोगों लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। झगड़े के बाद काफी पुलिस बल आ गया और पूरा इलाका छावनी बन गया। एहतियात के तौर पर मौके पर अभी भी पुलिस बल तैनात है।
अचानक हुए लाठी-भाटा जंग में भाजपा प्रत्याशी गुरमीत कौर पक्ष की महिलाओं के सिर व हाथ-पैरों में पत्थर व डंडे से चोटें आई, जिससे महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। उनके सिर व हाथ-पैरों से खून बहने लगा। झगड़े के दौरान उक्त पक्ष की केवल महिलाएं ही मौजूद थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो