scriptमुख्यमंत्री गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे अलवर, कांग्रेस का रोड शो हुआ शुरु | CM Gehlot And Deputy CM Sachin Pilot Reach Alwar For Road Show | Patrika News

मुख्यमंत्री गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे अलवर, कांग्रेस का रोड शो हुआ शुरु

locationअलवरPublished: Apr 18, 2019 12:56:59 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह के समर्थन मे रोड शो व जनसभा करने मुख्यमंत्री गहलोत व उप मुख्यमंत्री पायलट पहुंचे।

CM Gehlot And Deputy CM Sachin Pilot Reach Alwar For Road Show

मुख्यमंत्री गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे अलवर, कांग्रेस का रोड शो हुआ शुरु

अलवर. अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर जितेन्द्र सिंह के समर्थन में रोड शो व जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट अलवर पहुंचे। वहीं इससे जितेन्द्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। अब नामाकंन दाखिल करने के बाद कंपनी बाग से जगन्नाथ मंदिर तक रोड शो किया जा रहा है। रोड शो में भाग लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अलवर पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे, एआईसीसी के सचिव जुबेर खान, सांसद करण सिंह यादव, अलवर जिला प्रभारी मंत्री ममता भूपेश, श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की ओर से रोड शो व रैली में 20 हजार लोगों के आने का लक्ष्य रखा है।
कांग्रेस प्रत्याशी भँवर जितेन्द्र सिंह का जुलूस शहीद स्थल कम्पनी बाग से रवाना होकर चर्च रोड, नगर परिषद, पंसारी बजार, घण्टाघऱ,होपसर्कस, बजाजा बजार, त्रिपोलिया, सर्राफा बजार होते हुए सुभाष चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय तक जाएगा। इसके बाद कांग्रेसी जनसभा को संबोधित करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो