scriptअलवर से कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह यादव ने भरा पर्चा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के शीर्ष नेता रहे मौजूद | congress candidate dr karan singh submit nomination | Patrika News

अलवर से कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह यादव ने भरा पर्चा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के शीर्ष नेता रहे मौजूद

locationअलवरPublished: Jan 08, 2018 05:57:38 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर लोकसभा उपचुनावों के लिए कांगेस उम्मीदवार डॉ. करण सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

congress candidate dr karan singh submit nomination

अलवर. लोकसभा उपचुनाव में अब बहुत कम दिन शेष रह गए है, कांग्रेस की ओर से लोकसभा उपचुनावों के लिए डॉ. करण सिंह को दिया गया है। डॉ. करण सिंह ने आज कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट , पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , कांग्रेस महासचिव सीपी जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष टीकाराम जूली, महासचिव मोहन प्रकाश आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह यादव ने आज सुबह 10 बजे नंगली सर्किल स्थित चुनाव कार्यालय से रैली व जुलूस के रूप में रवाना होकर जगन्नाथ मंदिर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके पर्चा दाखिल करने के बाद सभी नेता सभा स्थल पहुंचे और जनता को संबोधित किया।
भाजपा पर किये तीखे वार


सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा भाजपा पर तीखे हमले किए गए। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में विकास कर पहिया थम गया है। इसके साथ ही कांगेस नेताओं ने नोटबंदी, जीएसटी व अन्य फैसलों पर भाजपा सरकार पर हमला किया। कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे जनता के सांसद बनकर रहेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने सरकार के सुशासन के नारे को उल्टा बताया और कहा कि भाजपा सरकार केवल योजनाओं का उद्घाटन करती है। वे योजनाओं का शिलान्यास नहीं कर रही।

मंदिर, मस्जिद, व गुरूद्वारे के किए दर्शन


डॉ. करण सिंह यादव ने नामांकन भरने से पूर्व मंदिर, मस्जिद, व गुरूद्वारे में दर्शन कर अपने जुलूस की शुरूआत की। कांगेस के जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी का जुलूस शहर में नंगली सर्किल से रवाना होकर कम्पनी बाग, मन्नी का बड़, होपसर्कस, बजाजा बाजार, त्रिपोलिया होते हुए जगन्नाथ मंदिर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचा। जुलूस के दौरान भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। वहीं सभा के दौरान कांग्रेस नेताओं की एक झलक पाने के लिए लोग छतों पर चढ़ गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो