scriptअलवर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भरी हुंकार, किया तैयारियों का आगाज | congress party begins their election campaign | Patrika News

अलवर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भरी हुंकार, किया तैयारियों का आगाज

locationअलवरPublished: Dec 07, 2017 02:45:19 pm

Submitted by:

Prem Pathak

राजस्थान कांग्रेस ने अलवर में मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम कर किया जिले में उपचुनाव की तैयारियों का आगाज, कार्यकर्ताओं को दिया बूथ का मंत्र

अये भी बोले सम्मेलन में सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी देवेन्द्र यादव ने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय सचिव जुबेर खां ने कहा कि शुरू से कांग्रेस की सोच बूथ को मजबूत करने की रही है। पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बूथ पर वहां के नेता की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भाजपा पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सपने को तोडऩे का आरोप लगाया। पूर्व सांसद डॉ. करणसिंह यादव ने सम्मेलन को एेतिहासिक बताया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री दुर्रुमियां, पार्टी नेता अश्क अली टाक, रघुशर्मा, शंकुतला रावत सहित अन्य पार्टी नेताओं ने भी विचार रखे।
कांग्रेस की ओर से बुधवार को मोती डूंगरी के पास मेरा बूथ मेरा गौरव सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं ने जिले भर से बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर चुनावी तैयारियों में जुटने का संकल्प दिलाया। पार्टी जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने स्वागत भाषण दिया। शाम को पार्टी नेताओं ने त्रिपोलिया मंदिर जाकर पूजा अर्चना की।

सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि पार्टी पहले भी कई चुनावों में जीत दर्ज करा चुकी है, लेकिन आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रहने वाली है। कहा कि आगामी 28 दिसम्बर को हर कार्यकर्ता अपने घर पर कांग्रेस का ध्वज फहराए और देश सेवा का संकल्प लें।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के चार साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल करार दिया और आगामी समय को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे लोगों के बीच जाकर भाजपा का आइना दिखाएं। पायलट ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा की हालत खराब होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सरकार को जिलों में घूम-घूम कर लोगों से मिलना पड़ रहा है। भाजपा सरकार की ओर से चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने को अफसोसजनक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिला अत्याचार, दलित उत्पीडऩ, मजूदरों का शोषण, बेरोजगारी, महंगाई बढऩे का भी आरोप लगाया। विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने कहा कि बूथ को मजबूत करने से कांग्रेस सशक्त होगी।
ये भी बोले सम्मेलन में


सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी देवेन्द्र यादव ने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय सचिव जुबेर खां ने कहा कि शुरू से कांग्रेस की सोच बूथ को मजबूत करने की रही है। पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बूथ पर वहां के नेता की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भाजपा पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सपने को तोडऩे का आरोप लगाया। पूर्व सांसद डॉ. करणसिंह यादव ने सम्मेलन को एेतिहासिक बताया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री दुर्रुमियां, पार्टी नेता अश्क अली टाक, रघुशर्मा, शंकुतला रावत सहित अन्य पार्टी नेताओं ने भी विचार रखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो