scriptमहिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया अलवर में जनसम्पर्क, कांग्रेस पार्टी को लेकर कही यह बड़ी बात | congress party women president campaign in alwar in favor of party | Patrika News

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया अलवर में जनसम्पर्क, कांग्रेस पार्टी को लेकर कही यह बड़ी बात

locationअलवरPublished: Jan 23, 2018 04:12:25 pm

Submitted by:

Prem Pathak

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव के सर्मथन में जनसम्पर्क किया।

congress party women president campaign in alwar in favor of party
ाोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव ने सोमवार को राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान जन सभा में डॉ. करण ङ्क्षसह यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में अलवर जिले का कोई विकास नही हुआ। घोषणा पत्र में जनता को लुभाने के लिए किए गए वादे सब धरे रह गए। इस सरकार में व्यापारी, बेरोजगार, किसान, मजदूर, महिला व दलितों की सुनने वाला कोई नही है। पिछले लोकसभा के चुनाव में जनता को विकास का वादा करके गए नेताओं ने अब जनता के सामने मुंह दिखाया है। जिसका जवाब भी जनता दे रही है। भाजपा की कथनी और करनी में अन्तर है। जनता जूमलेबाजों की सरकारो को समझ चुकी है। यादव ने डोरोली, पिनान, कानेटी, बहडको कलां, गढी सवाईराम, गुढा, ईटोली, रामपुर, भजेडा, प्रयागपुरा, किलपुरखेडा, जामडोली, भुतेरी, सालोली, डेरा, रैणी, परवैणी, टहटडा, बबेली, बरैर, पाडा आदि गांवों में जनसम्पर्क किया। उनके साथ पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, पूर्व विधायक जौहरी लाल मीणा, प्रधान शीला मीणा, प्रधान अनिता औमप्रकाश सैनी, सेवादल के जिला मुख्य संगठक दुलीचन्द मीणा, राहुल मीणा, नटराज मीणा सहित काफी लोग मौजूद रहे। महिला कांग्रेस की ओर से मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कांग्रेस ने जनता को बड़े अधिकार दिलाए

महिला कांग्रेस की ओर से अलवर व मालाखेड़ा में मेरा बूथ मेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमेंअखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस ने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनेरेगा व खाद्य सुरक्षा जैसी योजनाओं से देश के एक-एक व्यक्ति को सहूलियत मिली है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लिया व भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रयाज, विधायक शकुंतला रावत, जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व राजस्थान प्रभारी वीणा देशवाल, पूर्व विधायक विजयलक्ष्मी आदि थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो