scriptराजस्थान में यहां मजार पर बना रहे थे अन्नकूट, हुआ विवाद, लोगों ने किया हंगामा | Controversy In Alwar For Making Annkut On Mazar | Patrika News

राजस्थान में यहां मजार पर बना रहे थे अन्नकूट, हुआ विवाद, लोगों ने किया हंगामा

locationअलवरPublished: Nov 08, 2018 04:38:52 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

https://www.patrika.com/alwar-news/

Controversy In Alwar For Making Annkut On Mazar

राजस्थान में यहां मजार पर बना रहे थे अन्नकूट, हुआ विवाद, लोगों ने किया हंगामा

अलवर के खुदकनपुरी क्षेत्र में सैयद बाबा की मजार पर अन्नकुट बनाते समय पुलिस ने लोगों को रोक दिया। इस पर लोगों ने हंगामा करके अपना विरोध जताया। लोगों का कहना था कि वो सालों से वहां पर अन्नकुट का कार्यक्रम करते है। मजार पर सभी धर्मों के लोग आते हैं। इसमें हिंदू धर्म के लोगों की संख्या ज्यादा है। आसपास के लोग यहां साफ-सफाई व देखने का काम भी करते हैं।
कुछ दिन पहले खुदनपुरी रोड पर सैयदकी बगीची में कुछ लोग साफ सफाई कर रहे थे। हर साल खुदनपुरी क्षेत्र के लोग उसमें दिवाली पर कार्यक्रम करते हैं व दिवाली के बाद अन्नकूट महोत्सव मनाते हैं। उसी के तहत इस बार भी साफ सफाई चल रही थी। उसी दौरान गफूर खान व मौलाना हनीफ वहां पहुंचे। उन्होंने वहां काम करने वाली महिलाओं और लोगों को धमकाने लगे। कुछ देर में उन लोगों ने पुलिस को सूचना देकर वहां बुलाया व वहां काम करने वाले लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने व कब्जा करने सहित तीन झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए।
इसके विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंच कर एसपी को ज्ञापन दिया व झूठे मुकदमे हटाने की मांग की। वही आज लोग हर साल की तरह अन्नकुट महोत्सव मना रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को रोका व अन्नकुट महोत्सव रुकवाया। इस पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया वह हंगामा किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो