scriptजिम से सुधर रही महिलाओं की सेहत,बढ़ रहा वजन कम करने का क्रेज | CRAZE OF GYM IN WOMEN OF ALWAR | Patrika News

जिम से सुधर रही महिलाओं की सेहत,बढ़ रहा वजन कम करने का क्रेज

locationअलवरPublished: Apr 16, 2018 12:51:47 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर की महिलाओं में जिम के प्रति रुझान बढ़ रहा है। अलवर में इन दिनों महिलाएं वजन घटाने व स्वस्थ्य रहने के लिए जिम का सहारा ले रही है।

CRAZE OF GYM IN WOMEN OF ALWAR
बदलती जीवन शैली, खानपान में बदलाव व बढ़ते तनाव के चलते लोगों को गंभीर रोग होने खतरा सताता रहता है। महिलाएं भी इस भय से अछूती नहीं रही। महिलाएं खासकर बढ़ते वजन को चिंतिंत रहती हैं। यही कारण है कि इन दिनों जिम में महिलाओं की संख्या भी अच्छी दिखाई पडऩे लगी है। महिलाओं में जिम के प्रति क्रेज बढऩे का नतीजा यह रहा कि शहर के काला कुआं, रोड नंबर दो, स्कीम नंबर दो सहित अनेक क्षेत्रों में महिलाओं के लिए कई जिम खुल चुके हैं। जिम के प्रति क्रेज बढऩे का नतीजा यह रहा कि महिलाओं की दिनचर्या में भी तेजी से बदलाव हुआ है। अब महिलाओं के दिन की शुरुआत चाकी, चूल्हा से नहीं, बल्कि जिम में एक्सरसाइज से होती है। वहीं महिलाओं के खानपान व रहन सहन में भी तेजी से बदलाव हुआ है।
बिना प्रशिक्षण के नहीं करें जिम में अभ्यास

पुराने आरटीओ के समीप जिम संचालक अनिल चुघ ने बताया कि जिम से बॉडी को फिट एंड फाइन रखा जाता है। नियमित जिम जाने से शरीर मजबूत बनता है। लेकिन कुछ लोगों को बॉडी बनाने की इतनी जल्दी होती है कि बिना किसी प्रशिक्षण के जिम में अभ्यास शुरू कर देते हैं। इससे शरीर को नुकसान होता है। जिम जाने के दौरान खानपान पर ध्यान देने की जरुरत होती है, साथ ही आरामदायक कपड़े भी पहनना जरुरी है।
खानपान पर ध्यान दें महिलाएं

काला कुआं में जिम टे्रनर लक्ष्मी चौहान का कहना है कि महिलाएं पहले की अपेक्षा अब ज्यादा शारीरिक श्रम करती हैं। लेकिन खानपान पर ध्यान नहीं देती। यही कारण है कि ज्यादातर महिलाएं इन दिनों मोटापे का शिकार हो रही है। सेहत बनाने और शरीर को फिट रखने की चाहत में शहर की महिलाएं अब जिम ज्वाइन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर महिलाएं वजन घटाने के लिए जिम का सहारा ले रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो