scriptदौलत भारती पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को लगे सुराग, राजनीतिक लोगों का हाथ होने का संदेह | Daulat Bharti Attack : Police got important clues in attack case | Patrika News

दौलत भारती पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को लगे सुराग, राजनीतिक लोगों का हाथ होने का संदेह

locationअलवरPublished: Jun 24, 2019 11:19:00 am

Submitted by:

Hiren Joshi

Daulat Bharti Attack : पुलिस ने दौलत भारती पर जानलेवा हमले के संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

Daulat Bharti Attack : Police got important clues in attack case

दौलत भारती पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को लगे सुराग, राजनीतिक लोगों का हाथ होने का संदेह

अलवर. राजस्थान पत्रिका के किशनगढ़बास के वितरक पर जानलेवा हमला करने वालों के बारे में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। हमले के पीछे कुछ राजनीतिक लोगों का हाथ होने का संदेह है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ में जुटी है।
किशनगढ़बास के गंज रोड स्थित जगदम्बा कॉम्प्लेक्स निवासी दौलत भारती (58) शुक्रवार शाम को स्कूटी पर सवार होकर खैरथल रोड स्थित अपने ऑफिस से घर आ रहे थे। ऑफिस के समीप ही एक नीले रंग की कार आकर स्कूटी के आगे खड़ी हो गई। कार में लाठी-डंडों व सरियों आदि हथियारों से लैस होकर चार-पांच बदमाश उतरे और उन्होंने दौलत भारती पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका जयपुर में इलाज चल रहा है। प्रकरण में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भारती पर जानलेवा हमले के पीछे कुछ स्थानीय राजनीतिक लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। पुलिस जिन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनके भी इन राजनीतिक लोगों से घनिष्ठ सम्बन्ध हैं। ऐसा भी सामने आ रहा है कि हमलावरों ने राजनीतिक लोगों के इशारे पर भारती पर जानलेवा हमला किया है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी या वारदात के पीछे राजनीतिक लोगों का हाथ होने की बात का स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं कर रही है। उधर, किशनगढ़बास डीएसपी चांदमल चौधरी का कहना है कि प्रकरण में हमलावरों की तलाश में पुलिस गहनता से जुटी हुई है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो