scriptअलवर शहर में लाल डिग्गी के पास अज्ञात युवक का शव मिला, व्यक्ति ने देखा तो पुलिस को दी सूचना | Dead Body Found Near Lal Diggi In Alwar | Patrika News

अलवर शहर में लाल डिग्गी के पास अज्ञात युवक का शव मिला, व्यक्ति ने देखा तो पुलिस को दी सूचना

locationअलवरPublished: Oct 14, 2019 10:58:52 am

Submitted by:

Lubhavan

Dead Body Found In Alwar : अलवर शहर में लाल डिग्गी के पास युवक का शव मिला है।

Dead Body Found Near Lal Diggi In Alwar

अलवर शहर में लाल डिग्गी के पास अज्ञात युवक का शव मिला, व्यक्ति ने देखा तो पुलिस को दी सूचना

अलवर. अलवर शहर के लाल डिग्गी स्थित बिजली निगम कार्यालय के पास रविवार देर शाम एक युवक का कुचला हुआ शव मिला।

अरावली विहार थाना पुलिस ने बताया कि लालडिग्गी स्थित बिजली निगम के कार्यालय के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ था, जिसे शूकर नोच रहा था। एक राहगीर की नजर पड़ी तो उसने शूकर को भगाया और करीब पौने 7 बजे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ ग्रामीण सपात खां और अरावली विहार थानाधिकारी जहीर अब्बास जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका-मुआयना कर शव को सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि अज्ञात मृतक की उम्र 20-25 साल है। उसके हाथ पर एसडी गुदा हुआ है। उसने काली शर्ट, नीली पेंट और काले स्पोटर्स शूज पहने हुए हैं। जिस जगह युवक का शव मिला है वहां प्राइवेट बसें खड़ी होती है। युवक का सिर व शरीर कुचला हुआ था और आसपास टायरों के निशान भी मिले हैंं। संभवतया: चालक द्वारा बस को आगे-पीछे करने के दौरान युवक टायरों के नीचे कुचल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां यादव बस खड़ी होती है। किस बस से हादसा हुआ है उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दिन में उन्होंने मृतक युवक को वहीं आसपास घूमते देखा था।

ट्रेंडिंग वीडियो