कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने पुलिस ने उन्हें रोके जाने का कारण पूछा, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें उचित जवाब नहीं दिया। पुलिस ने कहा कि आपके लिए मना है। मंत्री ने कहा कि उन्हें राजस्थान हाउस ले जाया जाए। काफी देर बहस के बाद दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को उनके साथ बैठा दिया गया। लेकिन पुलिस उन्हें राजस्थान हाउस ले जाने के बजाए दिल्ली का चक्कर लगवाती रही। काफी समय खराब करने के बाद उन्हें आरके पुरम थाने ले जाया गया। पुलिस ने कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा को हिरासत में ले लिया।
लोकतंत्री की हत्या कर रही केन्द्र सरकार- टीकाराम जूली कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लोकमंत्र की हत्या कर रही है। वे कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्वक जा रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने तानाशाही तरीके से उन्हें जबरदस्ती रोका और राजस्थान हाउस ले जाने के बजाए उन्हें आरके पुरम थाने ले जाया गया। कैबिनेट मंत्री जूली ने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारों पर हुए इस र्दुव्यवहार का बदला अवश्य लेगी। कैबिनेट मंत्री जूली को कुछ देर बाद हिरासत से छोड़ा गया और वे जयपुर के लिए रवाना हो गए।