यहां चल रहा खुलेआम सट्टा बाजार वैसे तो शहर सहित जिलेभर में सैकड़ों ठिकानों पर सट्टा बाजार चल रहा है। शहर के देहली दरवाजा, अखैपुरा लालखान, अशोका टाकीज के समीप, सब्जी मण्डी के पीछे, मण्डी मोड, खदाना मोहल्ला, दारुकुटा मोहल्ला, स्वर्ग रोड, शिवाजी पार्क, एनईबी, मूंगस्का, बख्तल, नयाबास, कालाकुआं आदि इलाकों खुलेआम में सट्टा लगवा रहे हैं। इसके अलावा जिले के मालाखेड़ा, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, खेरली, रामगढ़, नौगांवा, बड़ौदामेव, गोविंदगढ़, चिकानी, बहादुरपुर, किशनगढ़बास, तिजारा, टपूकड़ा आदि क्षेत्रों में भी बड़े स्तर सट्टा बाजार चल रहा है।
सटोरिया से बोगस ग्राहक बन की गई बातचीत सटोरिया : हां भाई बोल।
बोगस ग्राहक : नम्बर लगाना है।
सटोरिया : नम्बर बोल।
बोगस ग्राहक : 26
सटोरिया : सिंगल नम्बर लगाना है क्या, एक ही?
बोगस ग्राहक : और 53 लगा दे।
सटोरिया : कितना-कितना लगाऊं?
बोगस ग्राहक : 20-20 रुपए का लगा दे।
सटोरिया : (पर्ची पर नम्बर लिखकर देते हुए) 40 रुपए हो गए।
बोगस ग्राहक : अब पता कैस लगेगा, नम्बर लगा कि नहीं?
सटोरिया : (कूलर की तरफ इशारा करके) शाम 4 बजे यहां लिखा मिल जाएगा।
पास में खड़ा ग्राहक : हे भगवान! आज तो लगवा दे।
बोगस ग्राहक : नम्बर लगाना है।
सटोरिया : नम्बर बोल।
बोगस ग्राहक : 26
सटोरिया : सिंगल नम्बर लगाना है क्या, एक ही?
बोगस ग्राहक : और 53 लगा दे।
सटोरिया : कितना-कितना लगाऊं?
बोगस ग्राहक : 20-20 रुपए का लगा दे।
सटोरिया : (पर्ची पर नम्बर लिखकर देते हुए) 40 रुपए हो गए।
बोगस ग्राहक : अब पता कैस लगेगा, नम्बर लगा कि नहीं?
सटोरिया : (कूलर की तरफ इशारा करके) शाम 4 बजे यहां लिखा मिल जाएगा।
पास में खड़ा ग्राहक : हे भगवान! आज तो लगवा दे।
गुंडा एक्ट में कार्रवाई जिन सटोरियों के खिलाफ पूर्व में काफी प्रकरण हैं और उन्हें सजा भी हो चुकी है। ऐसे 20 सटोरियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। जिससे कि उन्हें कुछ समय के लिए जिला बदर किया जा सके। साथ ही सटोरियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
– राजीव पचार, जिला पुलिस अधीक्षक, अलवर।
– राजीव पचार, जिला पुलिस अधीक्षक, अलवर।