अलवर

अलवर: पागल कुत्ते ने मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को काटा, बुजुर्गों के चेहरे पर हमला, कुत्ते को मारा

जानकारी के अनुसार यह पागल कुत्ता पिछले दिनों अन्य लोगों पर भी हमला कर चुका है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।

अलवरSep 08, 2021 / 10:17 am

Lubhavan

अलवर: पागल कुत्ते ने मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को काटा, बुजुर्गों के चेहरे पर हमला, कुत्ते को मारा

अलवर. अलवर शहर के कंपनी बाग में बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बुजुर्गों के साथ करीब 7-8 लोगों को काट दिया। कुत्ते ने लोगों ने चेहरे और हाथ-पैर पर काट खाया। कुत्ते के काटने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुत्ते के काटने के बाद लोगों ने उसे घेरकर बांध दिया। लोगों ने कुत्ते को डंडे से मारा तो उसकी जान निकल गई।
पार्क में फैली दहशत

पार्क के ट्रैक पर घूम रहे लोगों को कुत्ता नजर आते ही वे वहां से बाहर निकल गए। कुत्ते के काटने के बाद पार्क में दहशत फ़ैल गई। कुत्ते की मौत के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और फिर से वॉक पर लौटे। लोगों ने बताया कि कम्पनी बाग़ में कई आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। यह कुत्ता भी कई लोगों को काट चुका है। पार्क में तैनात गार्ड भी कुत्तों को नहीं भगाते।

Home / Alwar / अलवर: पागल कुत्ते ने मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को काटा, बुजुर्गों के चेहरे पर हमला, कुत्ते को मारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.