scriptडॉक्टर ने अलवर को हरा-भरा करने का संकल्प लिया, पूरे शहर में मुफ्त पौधे और ट्री गार्ड देंगे डॉ. विजयपाल यादव | Dr. Vijay Pal Yadav Of Alwar Will Donate Plants And Tree Guards | Patrika News
अलवर

डॉक्टर ने अलवर को हरा-भरा करने का संकल्प लिया, पूरे शहर में मुफ्त पौधे और ट्री गार्ड देंगे डॉ. विजयपाल यादव

डॉ. विजयपाल सिंह यादव पूरे अलवर शहर में निशुल्क पौधे व ट्री गार्ड देंगे। वे लोगों के घर के आगे व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण करवाएंगे।

अलवरJun 05, 2021 / 09:27 pm

Lubhavan

Dr. Vijay Pal Yadav Of Alwar Will Donate Plants And Tree Guards

डॉक्टर ने अलवर को हरा-भरा करने का संकल्प लिया, पूरे शहर में मुफ्त पौधे और ट्री गार्ड देंगे डॉ. विजयपाल यादव

अलवर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अलवर ग्रीन सोसाइटी के सचिव डॉ. विजयपाल यादव ने अलवर शहर को हरा-भरा करने का संकल्प लिया है। वे एक सार्थक पहल करने जा रहे हैं जो शहर के भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। डॉ. विजयपाल सिंह यादव पूरे अलवर शहर में निशुल्क पौधे व ट्री गार्ड देंगे। वे लोगों के घर के आगे व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण करवाएंगे। इसके लिए वे सर्वे करवा रहे हैं। आगामी कुछ दिनों में पौधरोपण अभियान शुरू हो जाएगा। डॉ. विजयपाल इसके लिए स्वयं के खर्च से ड्रिल करवाकर पौधा लगवाएंगे। जहां पौधा लगेगा, उस व्यक्ति को उसके सार-संभाल की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वे हजारों की संख्या में पौधे देंगे। जिससे आने वाले समय में अलवर में हरियाली हो सके। वे आमजन को नीम, जामुन, शहतूत, अमरुद, पापड़ी, कदंब, रुद्राक्ष आदि के पौधे देंगे। पौधे व ट्री गार्ड के लिए 0144- 3553271 पर शाम 4 बजे से 6 बजे तक फोन कर सकते हैं।
ट्री गार्ड बनवाने का कार्य शुरु

डॉ. विजयपाल यादव ने ट्री गार्ड बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया है। इसके लिए श्रमिक निरंतर कार्य कर रहे हैं। अब तक 50 से अधिक ट्री गार्ड बनकर तैयार हो चुके हैं। डॉ. यादव ने बताया कि उन्होंने 7 फ़ीट के ट्री गार्ड बनवाए हैं, जिससे पेड़ों की सुरक्षा हो सके। इन ट्री गार्ड को खोलकर फिर से इस्तेमाल किया जा सकेगा। डॉ. यादव ने बताया कि अलवर का वातावरण स्वच्छ हो। इसके लिए सभी को आगे आकर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें बड़ा करना चाहिए।
चार साल में चार हजार से ज्यादा पौधे लगाए

डॉ. विजय पाल यादव पिछले चार साल से शहर और आसपास के क्षेत्रों पौधरोपण का कार्य कर रहे हैं। वे अब तक चार हजार से अधिक पौधे लगाए हैं। जिनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा पौधे सुरक्षित हैं और बड़े हो रहे हैं। डॉ. विजयपाल यादव ने हाल ही में ईटाराणा छावनी में 500 पौधे लगवाए हैं। उनका कहना है कि पेड़-पौधे ऑक्सीजन ही नहीं देते बल्कि कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। पेड़ के नीचे बैठकर तनाव कम होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो