घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि कोई श्वान भ्रूण को लेकर आया था। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि भ्रूण का केवल सिर मिला है। श्वान ने अन्य हिस्से को क्षत-विक्षत कर दिया। भ्रूण को अभी सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।
इस सम्बंध में एक अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आसपास कई नर्सिंग होम है। उनसे भ्रूण से संबंधित पूछताछ की जा रही है। कुछ दिनों तक उसके परिजनों का इंतजार किया जाएगा। उनके नहीं मिलने पर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। भ्रूण का डीएनए सैम्पल भी लिया जाएगा। इस दौरान घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।