scriptकिसान सेवा केन्द्रों पर लगा रहता है ताला | Farmer service centers remain locked | Patrika News

किसान सेवा केन्द्रों पर लगा रहता है ताला

locationअलवरPublished: Dec 09, 2019 02:28:32 am

Submitted by:

Shyam

किसानों को नहीं मिल पा रही फसलों की जानकारी

किसान सेवा केन्द्रों पर लगा रहता है ताला

अलवर. कर्मचारी के अभाव में बहरोड़ पंचायत समिति परिसर में बंद पड़ा किसान सेवा केन्द्र।


अलवर. बहरोड़ उपखंड क्षेत्र के किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों में किसान सेवा केन्द्र तो बना दिए, लेकिन अभी तक अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने के कारण किसानों को कृषि विभाग की सुविधाओं का लाभ अभी तक नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों
को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है ।
सेवा केन्द्र पर कृषि विभाग के अधिकारी नहीं बैठने के कारण किसानों को समय-समय पर दी जा रही सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों को पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों में किसान सेवा केन्द्र बनने से खुशी की आस जगी थी परन्तु वैसा कुछ हो नहीं पाया। यही हाल क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में हैं जहां उपखंड की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में किसान सेवा केन्द्र के लिए अलग से भवन बना कर सुविधाएं उपलब्ध तो करवा दी गई है परन्तु भवनों मे ंनियुक्त पर्यवेक्षक आते ही नहीं जिससे भवनों पर ताले लगे रहते हंै। ऐसे में किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
भवन तो बना दिया, लेकिन अधिकारी नहीं लगाए: राज्य सरकार ने लाखों रुपए खर्च कर पंचायत समिति परिसर में किसान सेवा केन्द्र बना दिया लेकिन लंबे समय से कृषि अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने तथा एक कर्मचारी के पास एक से ज्यादा जगह का चार्ज होने के कारण यह भवन बंद ही नजर आते हैं। किसान इस भवन के चक्कर काट कर थक गए हैं उनको समय-समय पर दी जाने वाली जानकारी भी इस भवन में नसीब नहीं हो पा रही है।

एक कृषि पर्यवेक्षक के भरोसे भवन
कृषि अधिकारी ने बताया कि बहरोड़ में किसान सेवा केन्द्रों पर किसानों को कृषि सम्बंधित जानकारी देने के लिए चार में से एक सहायक कृषि अधिकारी कार्यरत है तथा सुपरवाइजर के भी पड़ रिक्त होने के कारण किसानों को अपनी छोटी-मोटी कृषि संबंधी समस्याओं के लिए भटकना पड़ता है। वहीं विभाग द्वारा लगाया गया कृषि पर्यवेक्षक नहीं मिलने के कारण उपखंड क्षेत्र के किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा
रहा है।
समस्याओं को लेकर कोई कार्य नहीं
किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए पंचायत समिति परिसर में बनाए गए सेवा केन्द्र में किसी प्रकार का किसानों की समस्याओं को लेकर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते किसानों को अभी भी कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
रामानंद, किसान बहरोड़
कृषि विभाग संबंधी कोई कार्य नहीं
कृषि भवन तो बना दिया लेकिन अधिकारियों के अभाव में किसानों को किसी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कार्यालय में कृषि अधिकारी नहीं बैठने के कारण किसानों को कृषि विभाग संबंधी कोई कार्य नहीं हो पा रहा है।
महेश कुमार, किसान बहरोड़
पर्याप्त संख्या में स्टाफ नहीं
किसान केन्द्रों पर बैठ कर किसानों को फसलों के लिए जानकारी देने के लिए पर्याप्त संख्या में स्टाफ मौजूद नहीं है, जिसके चलते ज्यादातर सेवा केंद्र बन्द रहते हैं।
नवल कुमार मीणा, कृषि अधिकारी बहरोड
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो