scriptकिसानों को समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर आई यह बड़ी खबर, इन चीजों का रखना होगा ध्यान | FARMERS DEMANDING ACTUAL RATE OF CROP | Patrika News

किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर आई यह बड़ी खबर, इन चीजों का रखना होगा ध्यान

locationअलवरPublished: Mar 13, 2018 01:35:21 pm

Submitted by:

Prem Pathak

किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए नामांकन 15 तारीख से होंगे।

FARMERS DEMANDING ACTUAL RATE OF CROP
अलवर. जिले में किसानों को गेहूं और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद का इंतजार है। सरकार ने अलवर जिले में 9 केन्द्रों पर सरसों और गेहूं की खरीद की घोषणा की है। खरीद केन्द्र शुरू नहीं होने के कारण किसान को समर्थन मूल्य चार हजार रुपए प्रति क्विंटल के बजाय कृषि उपज मंडियों मेंं सस्ते भाव पर बेचपी पड़ रही है।
अलवर कृषि उपज मंडी में इन दिनों 3400 रुपए से 3800 रुपए प्रति क्विंटल सरसों के भाव है जबकि इसका समर्थन मूल्य कहीं अधिक है। अलवर कृषि उपज मंडी सहित अलवर जिले की कई मंडियों में सरसों के भाव बढ़ गए हैं। सोमवार को अलवर कृषि उपज मंडी में 35 हजार बोरियों की आवक हुई। गेहूं के भाव भी मंडी में इन दिनों 1600 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। अलवर जिले के मंडियों में आगामी 15 दिनों में सरसों की आवक और बढऩे की संभावना है। दा अलवर सैंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक बी राम का कहना है कि समर्थन मूल्य पर खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बुवाई और उत्पादन

गेहूं की बुवाई इस साल- 2 लाख 15 हजार 678 हैक्टेयर में।
गेहूं की बुवाई बीते वर्ष में- 2 लाख 13 हजार 11 हैक्टैयर में।
गेहूं का उत्पादन इस साल- 8 लाख 70 हजार 394 किलोग्राम।
गेहूं का उत्पादन बीते वर्ष- 7 लाख 76 हजार 427 किलोग्राम।
सरसों की बुवाई इस साल- 2 लाख 29 हजार 719 हैक्टेयर में।
सरसों की बुवाई बीते वर्ष में- 2 लाख 34 हजार 421 हैक्टेयर में।
सरसों का उत्पादन इस साल- 4 लाख 60 हजार 72 किलोग्राम।
सरसों का उत्पादन बीते वर्ष- 3 लाख 40 हजार 794 किलोग्राम।
सरसों की खरीद के केन्द्र :
रामगढ़, राजगढ़, अलवर, खेरली, लक्ष्मणगढ़, बहरोड़ व खैरथल।
गेहूं की खरीद के केन्द्र :
रामगढ़, लक्ष्मणगढ़, बहरोड़, खेरली, राजगढ़, तिजारा, खैरथल व अलवर और बड़ौदामेव।
यहां खरीद केन्द्र खोले जाने का भेजा प्रस्ताव :
कठूमर, नारायणपुर, किशनगढ़बास, बानसूर, मालाखेड़ा और गोविन्दगढ़।
पंजीयन कराना होगा अनिवार्य

किसानों को अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए ई मित्र, क्रय विक्रय सहकारी समिति और खरीद केन्द्र पर पंजीयन कराना होगा। किसान राजफेड की वेबसाइट पर अपना पंजीयन कराए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो