अलवर

अलवर में यहां होली खेलते वक्त दो गुटों में हुआ विवाद, एक घंटे तक हुई फायरिंग, कई जने हुए घायल

अलवर में यहां होली खेलते वक्त दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक घंटे तक फायरिंग भी हुई।

अलवरMar 02, 2018 / 07:03 pm

Prem Pathak

अलवर. होली प्यार का, रंग का, उमंग का त्योहार है लेकिन अलवर के कठूमर तहसील में आज दोपहर करीब 12 बजे होली के रंग में भंग पड़ गया जब दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। कठूमर के तसई गांव में दो गुटों में होली खेलते समय मामूली बात पर झगड़ा हो गया। मामूली बात का यह झगड़ा फायरिंग तक पहुंच गया। इस झगड़े के दौरान एक घंटे तक झगड़ा हो गया। इस पथराव में एक बालिका व दो महिलाओं समेत कुल 9 जने घायल हो गए। घायलों का कठूमर सीएचसी में उपचार चल रहा है। झगड़े में नारायण सिंह उर्फ मुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अलवर रैफर किया गया है। नारायण सिंह की उम्र 32 वर्ष है। मामूली बात की यह जंग कुछ ही देर में लाठी बाठा तक पहुंच गई।
इस झगड़े में करीब एक घंटे तक रुक-रुककर फायरिंग भी हुई। झगड़े में एक गुट की बालिका आरती व उर्मिला व नारायण सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं दूसरे गुट के गजेंद्र, अशोक, जसवंत आदि युवक घायल हुए हैं। कई जनों के चेहरे पर पत्थर लगने से चोट लगी है। वहीं बालिका आरती को छर्रा लगा है। आरती को उपचार अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद कठूमर, खेड़ली व लक्ष्मणगढ़ की पुलिस घटनास्थल पहुंची। डीएसपी राजौरा ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोगोंं को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही घटनास्थल पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है।
अब शांति का है माहौल

घटना स्थल पर झगड़ा होने के बाद पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी और लोगों से पूछताछ की जाएगी।
पहले भी कई बार हो चुके हैं झगड़े

दोनों गुटो में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। लेकिन इस बार झगड़ा फायरिंग तक पहुंच गया। अगर पुलिस समय रहते घटना स्थल पर नहीं पहुंचती तो झगड़ा और भी गंभीर हो सकता था। अब आगे झगड़ा न हो इसके लिए पुलिस की ओर से इंतजाम कर लिए गए हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.