scriptफ्रेशर पार्टी में हुआ धूम 2017 का आगाज, विवेक बने मिस्टर राजर्षि और नमीशा बने मिस | Freshers party was sputter 2017 debut, Mr. Vivek became Rajrishi and became Miss Nmisha | Patrika News

फ्रेशर पार्टी में हुआ धूम 2017 का आगाज, विवेक बने मिस्टर राजर्षि और नमीशा बने मिस

locationभोपालPublished: Feb 23, 2017 09:45:00 am

Submitted by:

Shailesh pandey

अलवर के राजर्षि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर डे धूम 2017 का आयोजन किया गया।

अलवर. अलवर के राजर्षि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर डे धूम 2017 का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मिस्टर राजर्षि विवेक शर्मा एवं मिस राजर्षि नमीषा अदलक्खा को चुना गया। रनर अप आसमां और लक्ष्य को चुना गया।
 बेस्ट डे्रस के लिए निखिल बत्रा, हर्षित खंडेलवाल, अंकिता एवं गार्गी, रिफ्रेश फेश के लिए शिवा एवं दिव्या, वैशाली को तथा डांस के लिए हेमंत कवि को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए काजल अरोडा को युवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
 उत्साह के साथ भाग लिया

 कॉलेज के विद्यार्थियों ने बडे़ उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरएएस चयनित पूजा तंवर राजावत थी।

पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी

 उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कॉलेज के दिनों में शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए । कॉलेज का समय एेसा होता है जिसमें युवाओं को कॅरियर की चिंता भी होने लगती है। इसलिए पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है। यदि पढ़ाई में अच्छी उपलब्धि मिलती है तो आगे का रास्ता अपने आप तय हो जाता है। इस समय को बेकार नहीं करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अनूप श्री वास्तव ने की। राजर्षि महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रेाहित चतुर्वेदी ने बताया कि पहली बार फ्रेशर डे पार्टी का आयोजन किया गया है। इसको लेकर काफी उत्साह रहा। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो